मुजफ्फरनगर

School Holiday: यूपी के 9 जिलों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, 13 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

School Holiday: उत्तर प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए के लिए अच्छी खबर है। 13 नवंबर को यूपी के चुनिंदा जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।

2 min read

School Holiday on 13 November: उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी के बाद फिर सार्वजनिक अवकाश पड़ने वाला है। यह छुट्टी 13 नवंबर बुधवार को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन स्कूल और कॉलेज में बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि 13 नवंबर की छुट्टी क्यों पड़ रही है…

13 नवंबर को होगा मतदान

विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारियों ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि ऐसे कर्मचारी जिनकी इस उपचुनाव में ड्यूटी लगी है, सभी को उस दिन सामान्य कार्यों से अलग रखें। इससे वो मतदान को सकुशल संपन्न करा सकें।

किन सीटों पर होगा चुनाव?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर मतदान होना है। यह मतदान 13 नवंबर को होगा। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में 13 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की है।

चुनावी रण में कुल 69 प्रत्याशी

25 अक्टूबर तक 149 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें मीरापुर में 34, कुंदरकी में 19, गाजियाबाद में 19, खैर में 16, करहल में 10, सीसामऊ में 11, फूलपुर में 19, कटेहरी में 14 तथा मझवां में 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर