मुजफ्फरनगर

टाट न लाने पर टीचर ने छात्राओं के साथ किया यह काम

नाराज टीचर ने छात्राओं के साथ जमकर की मारपीट

less than 1 minute read
school

शामली. जनपद के थाना भवन क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार व पांच की दो छात्राओं को टाट इक्टठा न करना भारी पड़ गया। नाराज अध्यापक ने छात्राओं को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने थाना भवन थाने में अध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने दोनों छात्राओं का मेडीकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पूरा मामला जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव फूसगढ़ के प्राथमिक स्कूल का है। स्कूल में टीचर ने दो छात्रा खुशी और साक्षी के साथ मारपीट की। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल के टीचर ने इन दोनों छात्राओं से बोरी इक्टठा करने को कहा था। छात्राओं ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो टीचर ने दोनों की जबरदस्त बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों छात्राओं की कमर पर चोटों के निशान है। घायल दोनों छात्रा स्कूल से अपने घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद छात्रा के परिजन जब स्कूल में इस मामले की शिकायत करने पहुंचे तो शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता की और स्कूल से भगा दिया।

जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने थानाभवन थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत देकर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अधिकारियों की माने तो मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 Apr 2018 02:16 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा