मुजफ्फरनगर

अब से पहले आपने नहीं देखी होगी गन्ने से जाम की ऐसी तस्वीरें, खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शामली बनी जामनगर
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 2:01 PM IST
Sugercane
अब से पहले आपने नहीं देखी होगी गन्ने से जाम की ऐसी तस्वीरें, खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

शामली. शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही शहर के लोगों को जाम का दंश झेलना पड़ रहा है। शहर में सुबह से ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और भैंसा बुग्गियों के आ जाने से शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हर किसान अपनी फसल को सबसे पहले गन्ना मील तक पहुंचाना चाहता है, ताकि भविष्य में किसी तरह की लिमिट तय होने से उन्हें इसका खामियाजा नहीं भुगतना पड़े। यहीं वजह है कि पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही सभी किसान एक साथ अपने-अपने गन्ने लेकर मिल की ओर निकल पड़े हैं।

अपर दोआब शुगर मिल का परोई सत्र शुरू होन से शहर जाम के झाम में बुरी तरह फंस चुका है। जहां शहर तथा आसपास क्षेत्रों से किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक तथा भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर आते हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। हनुमान रोड तथा मिल रोड पर भी दुकानदारों के सामने की गन्ने से भरे वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है, जिस कारण उनके आने-जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है।

कई बार जाम के हालत इतने बिगड़ जाते हैं कि कोतवाली गेट भी पूरी तरह वाहनों से बंद हो जाते हैं और स्वयं पुलिसकर्मियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दो दिनों से लगातार शहर में जाम लगने से शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शहर में वाहन चालक घुसने से भी कतरा रहे हैं। हालात यह है कि कोई वाहन चालक शामली की ओर आने के लिए भी तैयार नहीं है।

Published on: