मुजफ्फरनगर

शामली में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में चार की मौत, परिजन ने किया हंगाम

शामली में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
2 min read
four people dead in road accident

शामली। यहां रफ्तार का कहर ने शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जीवनलीला समाप्त कर दी। पहला मामला झिंझान रोड का है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। वहीं, दूसरा मामला अंजता चौक का है, जहां एक बोलेरो ने आठ साल की मासूम को मौत के घाट उतार दिया। परिजन ने काटा बवाल...

शामली में शनिवार का दिन कई लोगों के लिए कहर बनकर बरपा। पहला कहर बरपा झिंझान रोड पर, जहां नोकुआ रोड स्थित नई बस्ती के रहने वाला सफीक अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ बाइक से झिंझाना जा रहा था। जैसे ही वे लोग करनाल-हाईवे के नहर पुल के पास पहुंचे कि झिंझाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गय। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद शामली चिकित्सालय में पहुंचे परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों का पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुआ। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस का यह भी दावा है कि उन्होंने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।लेकिन, अधिकारिक तौर पर घटना से संबंधित कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। इधर, अजंता चौक पर भीख मांग रही एक 8 साल की बच्ची को एक अनियंत्रित बोलेरो कार ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Published on:
14 Oct 2017 08:29 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी