मुजफ्फरनगर

चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरी महिलाओं का गैंग

पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करने वाली 4 महिलाओं को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
2 min read
crime
चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरी महिलाओं का गैंग

शामली। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके बाद कई बदमाशों में खौफ भी देखने को मिला। वहीं इसके बाद फिर बदमाशों को हौंसले बुलंद हुए और आए दिन वारदातों को अंजाम देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसी गैंग के बारे में सुना है जिसमें परिवार के परिजन ही लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। वहीं इन परिवारों की महिलाएं भी इसमें साथ देती हैं। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।

शामली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करने वाली 4 महिलाओं को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं अपने परिजनों के साथ मिलकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देती थी। 2 दिन पूर्व भी इसी गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के पानीपत रोड का है। यहां पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं संदिग्ध हालात मे घूम रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। यह चारों महिलाएं फरीदा, शमीमा, निशा व रमजाना थी। पुलिस ने इनके पास से काफी संख्या में लूटा गया सामान भी बरामद किया है।

ये महिलाएं अपने परिजनों का लूट की वारदातों को अंजाम देने में सहयोग किया करती थी। 2 दिन पूर्व भी इसी गिरोह के चार सदस्यों को शामली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिनके पास से करीब 25 लाख रुपए की कीमत के जेवरात व नकदी बरामद हुई थी।

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ये महिलाएं लूट व डकैती को टारगेट किए गए घरों के आसपास घूम कर उन घरों की रैकी कर जानकारियां जुटाई करती थी। फिर लूट की वारदातों में अपने परिजनों का सहयोग किया करती थी। पुलिस ने इन चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
21 Jul 2018 06:43 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी