मुजफ्फरनगर

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, भारी मात्रा में पकड़ी चोरी की बाइक

बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने बरामद की 9 बाइक

2 min read
bikes recover
पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, भारी मात्रा में पकड़ी चोरी की बाइक

शामली. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 9 बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शामली के कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो बाइक चोर गिरोह इलाके में सक्रिय हैं और आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर बाइक की चेकिंग की। इस दौरान गांव मलकपुर के पास कट्ठा नदी पुल से बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। युवकों से बरामद बाइक के कागज मांगे गए तो वे नहीं दिखा सके। जब पुलिस ने उनसे कठोरता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह बाइक चोरी की है। वह वाहन चोर गिरोह के साथी बदमाश हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी कर करीब 9 बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों का नाम मुकरीम निवासी गांव बसेड़ा, शामली और विक्रम सैनी निवासी घरौंडा हरियाणा हैं। पुलिस हिरासत में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह यूपी के पड़ोसी राज्य हरियाणा के विभन्न जनपदों सहित कई अन्य राज्यों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

ढाई हजार में बेचते थे बाइक
चेकिंग के दौरान कैराना पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह बाइक चोरी कर दो-ढाई हजार रुपए में बेच देते थे।

ठिकानों पर छापेमारी
वहीं, पुलिस शातिर बदमाशों द्वारा विभिन्न जगहों पर बेची गई बाइको को भी बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों द्वारा बताए गए ठिकानों पर टीम भेजी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है।

बधाई के पात्र पुलिस
जिले के अपर पुलिस अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कैराना कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस कामयाबी के लिए कैराना पुलिस बधाई के पात्र हैं। हालांकि, पुलिस अभी और ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। वहां से भी बाइक बरामद होने की संभावना है।

Published on:
08 Oct 2018 05:47 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश