मुजफ्फरनगर

शामली पुलिस का एक और एनकाउंटर, इनामी बदमाश साबिर का दोस्‍त गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व मुठभेड़ में मारा गया था एक लाख का इनामी बदमाश साबिर, सिपाही अंकित तोमर भी हुए थे शहीद

2 min read
shamli

शामली। पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर गुरुवार देर रात मुठभेड़ देखने को मिली है। तीन दिन पूर्व मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश साबिर के साथी इंतजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया बदमाश साबिर के परिजनों से मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान उसकी पुलिस से गांव मसोरा के पास में मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है क‍ि साबिर के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में बड़ौत निवासी सिपाही अंकित तोमर भी शहीद हो गए थे।

मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी साबिर से मिलने जा रहे थे दोनों

आपको बता दें कि पूरी वारदात जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मथुरा के पास की है। यहां कुख्यात मुकीम उर्फ काला गैंग के शार्प शूटर साबिर के दो साथी अकबर और इंतजार एक बाइक पर सवार होकर मुठभेड़ में मारे गए साबिर के घर गांव जंधेड़ी जा रहे थे। जैसे ही मुखबिर से इन दोनों बदमाशों की सूचना मिली तो पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र के गांव मसुरा के पास इनको चेकिंग के दौरान घेर लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने भी दोनों बदमाशों की ओर जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें इंतजार नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका साथी अकबर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बदमाश से लूटी गई बाइक बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश इंतजार को उपचार के लिए शामली जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस पकड़े गए बदमाशों से उसके अन्य साथी और अापराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक लूटी गई बाइक सहित भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ है।

Published on:
05 Jan 2018 09:39 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा