मुजफ्फरनगर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का आया परिणाम तो यहां शिवसेना में पद को लेकर शुरू हुई बड़ी लड़ाई, देखें वीडियो

Highlights : -जनपद में शिव सेना में असली और नकली की लड़ाई शुरू हो गयी है -इस कड़ी में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं -उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है
less than 1 minute read
screenshot_from_2019-10-24_19-52-38.jpg

मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में जहां गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर शिवसेना भाजपा संग सरकार बनाने की योजना तैयार कर रही है तो वहीं जनपद में शिव सेना में असली और नकली की लड़ाई शुरू हो गयी है। इस कड़ी में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जनपद में पिछले दिनों 20 अक्टूबर को हुए शिव सेना के एक कार्यक्रम को सरकार विरोधी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर शिवसेना के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।

दरअसल, गुरुवार को कचहरी परिसर स्तिथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी कार्यालय पर शिव सेना लक्ष्मीनगर मुज़फ्फरनगर के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गत 20 अक्टूबर को शिव सेना के नाम पर कुछ लोगों ने सरकार विरोधी कार्यक्रम किया था, जो यह कार्यक्रम शिव सेना का अधिकर्त कार्यक्रम नहीं था। ललित मोहन शर्मा स्वयं भू घोषित पदाधिकारी हैं। पूर्व में भी हम लोगों ने यूपी प्रमुख सचिव को एक पत्र दिया था। जिसमें प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया था कि ललित मोहन शर्मा शिवसेना से निष्कासित हैं और उनके द्वारा घोषित शिवसेना के नाम पर पदाधिकारी भी अवैध हैं।

इन्हीं अवैध शिवसेना पदाधिकारियो ने दिनाक 20/10/2019 को धारा 144 का उल्लंघन करते हुए सरकार के विरोध में खुलेआम तलवारे लेकर अराजकता फैलाते हुए सरकार का पुतला फूंका है। जिसका शिवसेना से कोई सरोकार नहीं था। इसलिए हम शिवसेना जिला मुज़फ्फरनगर से आपसे मांग करते हैं कि अराजकता फैलाने वाले ऐसे फर्जी शिवसेना पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Updated on:
24 Oct 2019 08:06 pm
Published on:
24 Oct 2019 08:00 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर