मुजफ्फरनगर

धरना 144 लागू होने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने इस वजह से किया धरना स्थागित

Highlights . महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर होगा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन. समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद. दिल्ली में हिंसा के चलते सपा का धरना स्थगित  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 11:53 AM IST
sp.png

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन स्थित महावीर चौक पर होने वाले धरने प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने स्थागित कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने एक प्रेसवार्ता कर धरना स्थागित करने की घोषणा की। इस मौके पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि आगमी 29 फरवरी को समाजवादी पार्टी का एक विशाल धरना पर्दशन किया जाना था। सपा प्रदेश सरकार के खिलाफ गन्ना भुगतान, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रही थी।

सीएए को लेकर दिल्ली व यूपी के अलीगढ़ में बिगड़े हालत को देखते हुए मुज़फ्फरनगर को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। लिहाजा जिले में पहले ही योगी सरकार ने धारा-144 लागू की हुई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि आगमी 29 फरवरी को होने वाले धरने का स्थागित कर दिया गया है। देश में हालात अभी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करना था।

Updated on:
28 Feb 2020, 11:53 AM IST
Published on: