मुजफ्फरनगर

जब 3 बार मौत को मात देने वाली नन्ही परी से मिलने पहुंची महिला मंत्री की भर आईं आंखें

जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन नवजात से लाव-लश्कर के साथ मिलने पहुंची महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल
2 min read
Muzaffarnagar
जब 3 बार मौत को मात देने वाली नन्ही परी से मिलने पहुंची महिला मंत्री की भर आईं आंखें

मुजफ्फरनगर. कलयुगी मां द्वारा ठुकराई गई नन्ही परी की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। फिलहाल मासूम बच्ची का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जहां बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय के स्टाफ के साथ साथ खुद डीएम उठाए हुए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी जिला चिकित्सालय पहुंची और उन्होंने चिकित्सकों से मासूम बच्ची का हाल जाना। साथ ही स्टाफ को बच्ची की अच्छी तरह देखभाल के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुपमा जायसवाल ने भरे मन से कहा कि अब ये मानसिकता बदलनी पड़ेगी। इसके लिए सरकार हमेशा प्रयास कर रही है।

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार की गुल्लर वाली में बुधवार की सुबह एक कार सवार महिला 2 दिन की नवजात बच्ची को फेंककर फरार हो गई थी। जिसके बाद बच्ची के सड़क पर पड़े रहने पर उसके ऊपर से एक कूड़े से भरा ठेला उतर गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर से बाहर आए व्यक्ति ने तो मानवता को तार-तार करते हुए उस मासूम सी बच्ची को कूड़े के ठेले में ही फेंक दिया। हालांकि मौहल्ले के अन्य लोगों ने उस मासूम बच्ची को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्ची ने पैदा होने के बाद से तीन बार मौत को मात दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आपको बता दें कि अब बच्ची की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन, अब तक उस कार सवार महिला का पता नहीं लग पाया है।

इधर, शनिवार को उत्तर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी जिला चिकित्सालय पहुंची और उन्होंने चिकित्सकों से मासूम बच्ची का हाल जाना। साथ ही स्टाफ को बच्ची की अच्छी तरह देखभाल के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुपमा जायसवाल के साथ जिलाधिकारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव तिवारी सहित सीओ सिटी हरीश भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, महिला सीएमएस सहित नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप आदि मौजूद थे।

Published on:
10 Jun 2018 12:50 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी