मुजफ्फरनगर

सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग मीटिंग करने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, ईएक्सएन को लगाई फटकार

मुजफ्फरनगर: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कर्मचारी की शिकायत पर सिंह ने ईएक्सएन को पटकार लगाई। जानिए पूरा मामला।
2 min read
PC: IANS
PC: IANS

मुजफ्फरनगर पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहीं, उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर में कार्यशाला का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वार्ता की।

कर्मचारी की शिकायत पर भड़के स्वतंत्र देव सिंह

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से उनके अधिकारी का नाम पूछा। लेकिन, कर्मचारी अधिकारी का नाम नहीं बता पाए। वहीं, एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए ईएक्सएन की शिकायत मंत्री से कर दी कि जब भी वह ईएक्सएन से मिलने के लिए जाते हैं, तो बताया जाता है कि वह व्यस्त हैं। अब इस स्थिति में अधिकारी को कैसे पहचान सकते हैं। जिस पर मंत्री ने ईएक्सएन को फटकार लगाते हुए कहा कि यहां नहीं रहना क्या और ईएक्सएन को हटाने का निर्देश दिया।

मऊ विधानसभा सीट पर क्या बोले कैबिनेट मंत्री?

वहीं, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी रिक्त सीट है, वहां पर भी हम जीत हासिल करेंगे। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास के तमाम काम हो रहे हैं। हम विकास और सुशासन के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार मिलकर गरीबों की सेवा कर रही है। गरीबों के लिए योजना बना रही है।

समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का शासन आपने देखा है, मुजफ्फरनगर देखा है, दंगा-फसाद, गुंडागर्दी देखी है। लखनऊ से सरकार नहीं चलती थी। ये बेल्ट रामपुर से चलती थी। उन्हीं की यहां तूती बोलती थी। इस क्षेत्र में उन्हीं का शासन और उन्हीं का राज था। बिजली रामपुर जिले में 24 घंटे आती थी। अन्य जिलों में नहीं आती थी। सपा सरकार का आतंक यह था कि पांच बजे के बाद बेटियां घर से नहीं निकल सकती थी। आज प्रदेश में कानून का राज कायम है। अब हमारी बहू-बेटियां रात 12 बजे मुजफ्फरनगर से अयोध्या जा सकती हैं।

Published on:
01 Jun 2025 07:08 pm
Also Read
View All
‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!