मुजफ्फरनगर

आप सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर भाकियू सुप्रीमो को दिया ये सुझाव

Highlights - मुजफ्फरनगर के सिसौली पहुंचे आप सांसद संजय सिंह - किसान आंदोलन को लेकर भाकियू अध्यक्ष और आप सांसद के बीच हुई वार्ता - बोले- भाजपा ने सबकुछ उद्योगपतियों को बेच दिया
less than 1 minute read
muzaffarnagar.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. आम आदमी पार्टी के सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की राजधानी के नाम से मशहूर सिसौली कस्बे पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आवास पर पहुंचकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और किसान आंदोलन को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत की।

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत से सभी राजनीतिक पार्टियों को किसान आंदोलन के समर्थन में संसद में आवाज उठाने के लिए एक पत्र लिखे जाने की बात कही। संजय सिंह के सुझाव पर भाकियू अध्यक्ष ने भी पत्र लिखे जाने के बात पर अपनी सहमति जताई। इस दौरान आप सांसद संजय सिंह ने चिरपरिचित अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबकुछ उद्योगपतियों को बेच दिया है।

Published on:
16 Feb 2021 10:04 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी