मुजफ्फरनगर

टीचर ने छात्रा से की गंदी हरकत, रिपोर्ट कार्ड के बहाने स्कूल बुलाया और…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हाईस्कूल की छात्रा अपना रिपोर्ट कार्ड लेने स्कूल गई थी।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक फोटो: AI

बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पारसी बस स्टैंड के निकट दो सगे भाइयों द्वारा जमन पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। हाईस्कूल की छात्रा बुधवार को रिजल्ट लेने स्कूल गई थी, तभी शिक्षक शहजाद ने उसके साथ गंदी हरकत की। छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।

स्कूल में हिंदू संगठनों का हंगामा

परिजनों ने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग स्कूल के बाहर एकत्र हो गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

आरोपी शिक्षक फरार

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक शहजाद फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

BSA ने किया स्कूल सील

घटना की जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार दोपहर में स्कूल पहुंचे। बीआरसी स्टाफ के साथ मिलकर उन्होंने स्कूल की जांच की और तत्काल प्रभाव से स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा को न्याय दिलाया जाएगा और आरोपी शिक्षक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। उधर, एसडीएम राजकुमार भारती के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह ने स्कूल संचालक के झोलाछाप चिकित्सक क्लीनिक को भी सील कर दिया।

Updated on:
29 May 2025 12:07 pm
Published on:
29 May 2025 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर