मुजफ्फरनगर

योगी सरकार में अब टोल प्लाजा भी हुआ भगवा, लोगों में शुरु हुआ चर्चा का दौर

बहुत जल्दी ही शुरू होने जा रहा टोल टैक्स।

2 min read
Cm Yogi Adityanath
योगी सरकार में अब टोल प्लाजा भी हुआ भगवा, लोगों में शुरु हुआ चर्चा का दौर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद जहां एक ओर सरकारी अधिकारियों के दिलों में भगवा रंग के प्रति प्यार उमड़ पड़ा है, जिसका नतीजा यह हो रहा है कि पहले रोडवेज बसें और फिर कृषि उत्पादन मंडी समितियां भगवा रंग में रंगी गयीं। इसके साथ ही अब प्राइवेट कंपनियां भी सरकार को आकर्षित करने के लिए भगवा रंग से लगाव करने लगी हैं। इसका जीता जागता प्रमाण जनपद मुज़फ्फरनगर में बन रहा मुज़फ्फरनगर- सहारनपुर हाईवे पर बना टोल प्लाजा है, जिसे टोल कंपनी ने भी भगवा रंग में रंगवा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले हज हाउस पुलिस थाने भी भगवा रंग में रंगे दिख चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में अब विकास भगवा रंग में दिखाई दे रहा है। जिसका ताजा उदाहरण मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर फोर लेन हाईवे पर रोहाना में बना टोल प्लाजा है। जो इस समय ख़ासी चर्चाओं का विषय भी बना हुआ है। बहरहाल ये टोल प्लाज़ा अभी ट्रायल के लिए खोला गया है। अब जल्द ही इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए हाईवे और टोल प्लाजा लगभग दोनों ही तैयार हैं। बस अब इंतजार है तो केवल सरकार के नोटिफिकेशन का।

सरकार की परमिशन के बाद ये आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। टोल प्लाज़ा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह का कहना है कि टोल प्लाज़ा को सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है। परमिशन मिलने पर टोल शुरू हो जायेगा। भगवा रंग के बारे में मैनेजर साहब का कहना है कि ये आर्किटेक्ट का डिजाईन था। इसमें कुछ अलग नहीं है रंग भी डिजाइन का ही एक पार्ट है।

Published on:
16 Jun 2018 08:31 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा