मुजफ्फरनगर

UP Crime : मिलने बुलाया और काट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, फिर बताई हैरान कर देने वाली वजह

UP Crime : लड़की बोली कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसलिए उसने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। लड़की हिरासत में है और लड़के का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
2 min read
Muzaffarnagar Police
आरोपी हमलावर लड़की को हिरासत में ले जाती पुलिस

UP Crime : 'लव सेक्स और धोखा' इन तीन शब्दों में घिरी मुजफ्फरनगर के एक युवक की जवानी बदले की भेंट चढ़ गई। यहां एक युवक-युवती के बीच करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़के ने किसी और लड़की से शादी करने का मन बना लिया। किसी दूसरी लड़की से रिश्ता तय हो जाने की खबर प्रेमिका को लगी तो उसने बड़े प्यार से लड़के को अंतिम बार मिलने के लिए बुलाया और अतरंग होने की बात कही। इसके बाद दोनों मिले और जैसे ही लड़के ने कपड़े उतारे तो धारदार हथियार से प्रेमिका ने लड़के का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।

लड़की हिरासत में लड़का अस्पताल में

लड़की को जब इस बात का पता चला कि शादी लड़के यानी उसके प्रेमी की मर्जी से हो रही है तो उसने अपने बदला लेने के लिए अपने प्रेमी को फोन किया और कहा कि चलो शादी से पहले एक बार फिर मिलते हैं। लड़का खुश हो गया और दोनों कार के अंदर मिले। तय वादे के अनुसार दोनों को अतरंग होना था। लड़के ने जैसे ही कपड़े उतारे तो लड़की ने धारदार हथियार निकाला और लड़के के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस हमले से घायल युवक चिल्लाने लगा तड़पने लगा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी हमलावर लड़की को हिरासत में ले लिया और गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार लड़की को न्यायालय ने जेल भेज दिया है जबकि लड़के का उपचार चल रहा है।

लड़का-लड़की एक ही गांव के रहने वाले

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कूल्हेड़ी के रहने वाले 25 वर्षीय लड़के और 22 वर्षीय लड़की के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने के वादे किए थे। इसी बीच जब लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा तो उसे गहरा सदमा पहुंचा। लड़की ने कुछ नहीं कहा और अपने अंदर इंतकाम की आग को भड़का लिया। बदले की आग में जल रही लड़की ने नाटकीय ढंग से लड़के को मिलने के लिए बुलाया। इस पर लड़का खुशी-खुशी मिलने के लिए पहुंच गया। दोनों कार में बैठे हुए थे। बताया जाता है कि जैसे ही अतरंग होने के लिए लड़के ने कपड़े उतारे तो लड़की ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

लड़की बोली धोखे का बदला लिया ( UP Crime )

इस घटना के बाद जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लड़के से बहुत प्यार करती है। जब उसे धोखा मिला तो उसने धोखे का बदला लेने की ठानी। इसलिए उसने यह कदम उठाया है। पुलिस के सामने लड़की ने कहा कि उसे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है। वह पिछले कई दिनों से तनाव में थी। इस घटना के दो दिन बाद भी लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने लड़के को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। बाद में चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Updated on:
26 Dec 2024 07:28 am
Published on:
26 Dec 2024 07:28 am