मुजफ्फरनगर

UP Crime: मुजफ्फरनगर में हथियारों के बल पर भेड़-बकरी लूट ले गए बदमाश

UP Crime : बदमाशों ने पालक को बंधक बनाया और इसकी 36 भेड़ और 17 बकरियां लूट ली। भागते हुए लुटेरों के एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
2 min read
sheep
प्रतीकात्मक फोटो

UP Crime : अभी तक आपने हथियारों के बल पर कैश, सोना-चांदी मोबाइल फोन, कार बाइक या अन्य सामान लूट लिए जाने की खबरें सुनी और पढ़ी होंगी लेकिन मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने हथियारों के बल पर भेड़-बकरियां ( Sheep and goat ) लूटी हैं। इतना ही नहीं जब किसान ( पालक ) ने इन बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने इसे बंधक बना लिया और इसके साथ मारपीट भी की।

बकरी लूटने के लिए लाए थे मिनी ट्रक

आप सोच रहे होंगे कि बदमाशों ने बकरी कैसे लूटी ? तो जान लीजिए कि ये बदमाश पहले ही पूरी तैयारी के साथ आए थे। ये अपने साथ मिनी ट्रक लेकर पहुंचे थे। पालक शंभू पाल ने बताया कि वह भेड़ बकरियां को पालकर अपना जीवन यापन करता है। अपने परिवार का सारा खर्च बकरी पालन से ही निकालता है। बताया कि, शनिवार रात में जब वह बकरियों के चराकर घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में छह सात बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर रोककर बंधक बना लिया और 36 भेड़ और 17 बकरियों को लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने इसकी पिटाई भी की। पीड़ित ने बताया कि ''पहले एक व्यक्ति आया जिसने हथियार के बल पर मुझे आतंकित कर लिया इसके बाद उसके अन्य साथी आ गए, इनके पास एक मिनी ट्रक था जिसमें इन्होंने सारी बकरियों के भर लिया''

ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़ा ( UP Crime )

यह घटना कोतवाली मंडी क्षेत्र के गांव बागोवाली की है। पीड़ित शंभू पाल के अनुसार उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लुटेरे उसकी बकरियों को लेकर भाग रहे थे कि ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में इसने अपना नाम मेरठ के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी करण बताया। मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही किसान की बकरियां भी बरामद कर ली जाएंगी।

Updated on:
09 Mar 2025 06:53 pm
Published on:
09 Mar 2025 06:53 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा