मुजफ्फरनगर

Video- वेस्‍ट यूपी में 24 घंटे में पांच एनकाउंटर, 50 हजार का बदमाश अकबर ढेर, पांच घायल

शामली में मारा गया मुकीम काला गैंग का बदमाश, उत्‍तर प्रदेश में 72 घंटे में हुए 23 एनकांउटर
2 min read
shamli

शामली। उत्‍तर प्रदेश में पुलिस लगातार बदमाशों का सफाया कर रही है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में पांच एनकाउंटर किए, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। इन मुठभेड़ों में पांच बदमाश घायल भी हुए हैं। वहीं, एडीजी (कानून-व्‍यवस्‍था) ने रविवार सुबह बताया कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 72 घंटे में 23 एनकांउटर किए हैं, जिसमें तीन बदमाश मारे गए जबक‍ि 34 गिरफ्तार हुए हैं। इनमें शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में एक-एक बदमाश पुलिस की गोली से ढेर हुआ है।

शामली में मारा गया 50 हजार का इनामी

शनिवार रात को शामली में झिंझाना पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अफसर को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। मारा गया बदमाश मुकीम काला गैंग का बदमाश था। वह शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के भाई से रंगदारी वसूल कर वापस जा रहा था।

मुकीम काला गैंग का सदस्‍य था अकबर

शामली में आतंक का पर्याय बने मुकीम काला गैंग के बदमाश अकबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, वह रंगदारी वसूल कर जा रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में असलाह और कारतूस के साथ वसूली गई रकम भी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झिंझाना-ऊन मार्ग पर बदमाशों को घेर लिया था। इस पर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। इसमें 50 हजार का इनामी बदमाश अकबर को मार गिराया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

अकबर पर दर्ज थे 10 से ज्‍यादा गंभीर मामले

एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर लूट, हत्या व डकैती समेत पुलिस टीम पर फायरिंग करने जैसे 10 से भी ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। वह एक लाख के इनामी बदमाश रहे मुकीम काला के गैंग का बदमाश था। बदमाश के पास से दो विदेशी पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस व लूटी गई रकम भी बरामद हुई है।

Published on:
04 Feb 2018 12:54 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा