मुजफ्फरनगर

मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, पुलिस ने बदमाश को किया पस्त

बदमाश का दूसरा साथी भगने रहा कामयाब
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 2:45 PM IST
police Encounter File photo
मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, पुलिस ने बदमाश को किया पस्त

मुजफ्फरनगर. पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए सहाबुद्दीनपुर रोड की ओर भागे जिसके बाद पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें बदमाशों की गोली एक सिपाही को लग गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिससे पुलिस की गोली एक बदमाश को लग गई, जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में कॉम्बिंग की, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने घायल सिपाही में बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीन पुर रोड का है। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई। जब शहर कोतवाली पुलिस रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी और सामने से आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने चैटिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर गांव सहाबुद्दीन पुर को रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जो बदमाशों की सिपाही संदीप को जा लगी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लग गई , जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में घंटों तक जंगलों में कॉम्बिंग की । पकड़े गए घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जिसके पास से एक बिना नंबर की बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश का नाम राहुल काम्बोज है, जो कि आधा दर्जन से ज्यादा कई बड़े अपराधिक मामलों में संलिप्त है। उसके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। यही नहीं, बीती रात हुए शूटआउट मामले में भी राहुल कंबोज मुख्य रूप से शामिल बताया जा रहा है, जो सोमवार की रात पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। ये जानकारी एसपी ओमबीर सिंह ने जानकारी दी।

Updated on:
18 Sep 2018, 2:45 PM IST
Published on: