मुजफ्फरनगर

शादी करने के बाद एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा तो एसपी ने दिया यह आश्‍वासन

युवक व युवती ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

2 min read
shamli

शामली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक प्रेमी जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाने के बाद शुक्रवार को वहां पहुंचा। नवदंपती ने एसपी से मिलकर अपने ही परिजनों से हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। युवती ने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं, एसपी ने उन्‍हें जल्‍द सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है।

यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला जनपद शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के टंकी कॉलोनी निवासी अभय धीमान का है। अभय का कई वर्षों से कस्‍बे की ही दीपांशी मित्तल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत दिनों दोनों एक-दूसरे की रजामंदी के बाद घर से चले गए। दीपांशी मित्‍तल ने बताया क‍ि इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के आर्य मसाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्‍होंने अपनी शादी गाजियाबाद में सब रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत भी करा ली है।

शादी से खुश नहीं हैं परिजन

उन्‍होंने बताया क‍ि दोनों के परिजन शादी से खुश नहीं हैं। आरोप है कि इस दौरान उनके परिजनों ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उनके परिजन उनसे मारपीट करते हैं। दीपांशी के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि वह युवक को छोड़कर घर वापस आ जाए, नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। लड़की के परिजन लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके चलते उनको हर दिन जान का खतरा बना रहता है।

एसपी ने कहा- प्रेमी युगल को मिलेगी सुरक्षा
इस मामले में एसपी शामली डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि युवती ने अपनी शादी के सभी कागज प्रस्तुत करते हुए अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। उसने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। जल्द ही प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Updated on:
30 Dec 2017 10:56 am
Published on:
30 Dec 2017 10:54 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा