मुजफ्फरनगर

Viral Video: रामलीला देखने गया था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि भीड़ ने जमकर कर दी धुनाई

परिवार के साथ रामलीला देखने आई एक युवती के साथ मनचले ने छेड़खानी कर दी। जब युवती ने अपने भाई को बताया तो उसने मनचले को धमकाया। जिस पर मनचले ने युवती के भाई की पिटाई शुरू कर दी।

2 min read
Viral Video: रामलीला देखने गया था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि भीड़ ने जमकर कर दी धुनाई

शामली। शहर में मनचले के द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ किए जाने पर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने मनचले तब तक पिटाई की जब तक उसने गलती नहीं मानी। मनचले की पिटाई का यह वीडियो पास खड़े लोगों ने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और पिटाई की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान रोड़ का है। जहां देर रात अपने परिवार के साथ रामलीला देखने आई एक युवती के साथ मनचले ने छेड़खानी कर दी। जब युवती ने अपने भाई को बताया तो उसने मनचले को धमकाया। जिस पर मनचले ने युवती के भाई की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद पास खड़े लोगों को छेड़छाड़ की बात पता लगी तो भीड़ ने मनचले को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे मामले को पास में खड़े लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस को सौंपा आरोपी

वहीं जब भीड़ द्वारा आरोपी मनचले की पिटाई की जा रही थी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। जहां उससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह महोल्ला रेलपार का निवासी है और यहां रामलीला देखने के लिए आया था।

पीड़िता ने लगाई गुहार

छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी मनचले के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

शामली कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोप से पूछताछ कर रही है। जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Published on:
19 Oct 2018 06:17 pm
Also Read
View All