मुजफ्फरनगर

Weather Alert: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत और गिरेगा पारा, जानिये न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Highlights - पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद एक बार बढ़ी सर्दी - उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में गिर सकता है पारा - नए साल पर पारा 2 डिग्री तक पहुंंचने का पुर्वानुमान

2 min read
winter.jpg

नोएडा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद एक बार फिर वेस्ट यूपी में सर्दी बढ़ गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 दिसंबर को मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तो मेरठ (Meerut) में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड में बारिश (Rain) की संभावना जताई है, जिसके बाद उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में पारा गिर सकता है। वहीं, एनसीआर केे जिलों में भी कड़ाके की ठंड (Cold) देखने को मिल रही है। सर्दी (Winter) का सितम ऐसा है कि नए साल (New Year) पर भी इससे निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने एक जनवरी को दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में कोहरे के साथ सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह नोएडा और गाजियाबाद में छह डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में, न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यू ईयर पर यानी 31 दिसंबर 2020 और एक जनवरी 2021 को तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है यानी नये साल में कड़ाके की ठंड 2021 का स्वागत होगा।

यूपी में शीतलहर ठंड का प्रकोप बढ़ा

यूपी में 36 घंटे में शीतलहर चलने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर है। मुजफ्फरनगर में 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके उत्तराखंड में बारिश के चलते और कम होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं, वेस्ट यूपी के अन्य शहरों में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। जबकि हाइवे पर कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक पहुंच चुकी है।

Published on:
27 Dec 2020 12:13 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा