मुजफ्फरनगर

डीएम से बोली पत्नी, साहब मेरा पति दोस्तों को घर लाकर मेरे साथ करता है गंदा काम, देखें वीडियो-

महिला ने लगाया पति और दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप
2 min read
muzaffarnagar
डीएम से बोली पत्नी, साहब मेरा पति दोस्तों को घर लाकर मेरे साथ करता है गंदा काम, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. एक महिला ने अपने ही पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादीशुदा होने के बावजूद भी उससे झूठ बोलकर शादी कर ली। अब वह उसे व उसकी बेटी को अपनाने से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं अपने दोस्तों से भी यौन शोषण करवाता है। पीड़िता का कहना है कि उसने इसकी शिकायत थाने में भी की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

दरअसल, थाना शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई, जिसमें पीड़ित महिला ने ही अपने पति पर यौन शोषण व मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ उसका यौन शोषण करवाता है। अगर वह मना करती है तो उसका पति व उसके दोस्त उसके साथ मारपीट करते हैं। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के पश्चात उसकी मुलाकात रामपुरी निवासी जसपाल से हुई थी। जसपाल ने शादीशुदा होने के बाद भी मुझसे दूसरा विवाह कर लिया, जिससे एक पुत्री भी है। लेकिन, अब उसका पति जसपाल उसके साथ मारपीट और यौन शोषण करता है। इतना ही नहीं उसे खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। पीड़िता का आरोप है कि मेरा पति मेरे साथ हर समय मारपीट करता है और जबरदस्ती यौन शोषण करता है। साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी मिलकर मेरा यौन शोषण करवाता है। मैंने इस बारे में थाने में भी काफी शिकायत की है, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

Published on:
25 Dec 2018 11:56 am
Also Read
View All
Tamanna Malik Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर फिर कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद संविधान का दिया हवाला

Tarun Khatik Kanwar Yatra: शिव भक्ति के साथ इंसाफ की गुहार! भाई की याद में निकली अनोखी कांवड़, होली के दिन हुई थी तरुण खटीक की हत्या

POCSO Court Verdict: ‘विवाह से दुष्कर्म का अपराध खत्म नहीं होता’, शादी के बाद भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को क्या आप जानते हैं? ‘जिम वाली कांवड़’ निकालने की वजह भी बताई

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’