मुजफ्फरपुर

मुजफ्फपुर:शेल्टर होम बलात्कार मामले में 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फपुर के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने का मामला सामने आया था...
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 2:42 PM IST
arrested
arrested

(मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने वाली है।

बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फपुर के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने का मामला सामने आया था। इस शेल्टर होम की सोशल आॅडिट करने आई मुंबई की संस्था टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइसेंज़ (TISS) के दल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया कि इस शेल्टर होम में रहने वाली लगभग 21 नाबालिग लड़कियों के साथ देहशोषण किया गया, साथ ही कुछ बालिकाएं यहां से गायब भी है।

यह खुलासा होने के बाद से पुलिस हरकत में आई। इस विषय में जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि इस मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द ही इनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर रही है। किसी बालिका को शेल्टर होम से बाहर भी ले जाया गया या नहीं,पुलिस ने इस बात का जिक्र नहीं किया है।

शेल्टर होम में हो रही खुदाई

इधर शेल्टर होम में रहने वाली बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शेल्टर होम परीसर में ही दफना देने की बात सामने आने के बाद पुलिस कोर्ट के आदेश पर शेल्टर होम में खुदाई कर रही है। बता दें कि शेल्टर होम में रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष इस बात का खुलासा किया कि एक बालिका के साथ दुष्कर्म कर शेल्टर होम के कर्मचारियों ने इस कदर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका शव शेल्टर होम में ही दफना दिया गया। यह बात सामने आने के बाद से ही खुदाई की जा रही है।

Published on: