Muzaffarpur gas pipeline blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाली बनाने के लिए सड़क की खुदाई के दौरान एक बड़ी घटना घटी। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोबरसाही चौक के पास डुमरी रोड पर जमीन के नीचे बिछाई गई एक PNG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण गैस का तेज दबाव के साथ रिसाव हुआ, जिससे तुरंत आग लग गई। इस घटना से इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।