नागौर

विद्युत चोरी के 70 मामले पकड़े, 17 लाख का लगाया जुर्माना

- रिमोट व आलपिन से छेद करके विद्युत चोरी करने वाले 7 उपभोक्ताओं को पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 7:43 PM IST
Merta City News
मेड़ता सिटी. एक मकान पर जांच कार्रवाई करती हुई डिस्कॉम विजिलेंस टीम।

- सभी उपभोक्ताओं के मौके पर ही काटे कनेक्शन
मेड़ता सिटी. अजमेर डिस्कॉम के मेड़ता खण्ड अतंर्गत विजिलेंस टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत चोरी के 70 मामले पकड़े गए। साथ ही टीम ने मीटर में आलपिन लगाने के साथ रिमोट से विद्युत चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ 17 लाख रुपए की जुर्माना वसूली कार्रवाई भी की।
अजमेर डिस्कॉम के मेड़ता खण्ड अधिशासी अभियंता कार्यालय के अनुसार खण्ड अंतर्गत सतर्कता दल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मेड़ता शहर एवं गांवों में विजिलेंस टीम ने छापा कार्रवाई करते हुए रिमोंट व आलपिन से छेद कर विद्युत चोरी करने वाले 7 सहित कुल 70 मामले पकड़े। जिसमें रिमोट से विद्युत चोरी करने पर गोविंदराम पुत्र सुखाराम, शिवराज पुत्र सत्यनारायण, मोहम्मद रफीक पुत्र बसीर खान, भैरुलाल पुत्र ओमप्रकाश व पिन लगाकर मीटर से छेड़छाड़ करने वाले भागालाल पुत्र लुम्भाराम, सबीर पुत्र गफार खान व रामनिवास पुत्र बीरबल विश्नोई सहित सभी उपभोक्ताओं के मौके पर ही कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 17 लाख की जुर्माना वसूली कार्रवाई की गई।

23 से मनाया जाएगा 346वां वार्षिकोत्सव
मेड़ता सिटी. शहर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर सेवा धाम में सात दिवसीय 346वां वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा।सेवाधाम श्री प्राणनाथ प्रणामी सेवा ट्रस्ट, कृष्ण प्रणामी मंदिर के महासचिव हेमंत भाई भंडारी ने बताया कि 23 से 29 दिसंबर तक सेवाधाम परिसर में संत जगतराज, जगतगुरु आचार्य सूर्यनारायणदास के सान्निध्य में 346वें वार्षिकोत्सव के तहत 11 अखण्ड पारायण पाठ व साप्ताहिक श्रीमद् भागवत पुराण कथा और संत महात्माओं के प्रवचन होंगे।

Published on: