नागौर

चोरी के बाद काटकर ले जा रहे थे बकरा, भनक लगने पर भीड़ ने दो युवकों को दबोचा

मारपीट कर पुलिस को सौंपा, जेल भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 7:51 PM IST
Molasar News
मौलासर. पुलिस गिरफ्त में बकरा चोर

मौलासर. मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनदारपुरा में भेड़ व बकरा चोरी कर ले जा रहें दो युवकों को ग्रामीणों घेर लिया। भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया है। थानाधिकारी पांचूराम ने बताया कि दीनदारपुरा निवासी पुशपालक रूघाराम पुत्र जीवाराम जाट ने सीकर जिले के सींगरावट गांव निवासी बिरूराम पुत्र धन्नाराम बावरी व गच्छीपुरा थाना इलाके के गांव मनाणी निवासी किशोरराम पुत्र बचनाराम नायक के खिलाफ एक भेड़ व एक बकरा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दी है।

हैड कांस्टेबल श्यामलाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम दो युवक बकरा चोरी करने की नीयत से दीनदारपुरा गांव में आए थे। ग्रामीण रूघाराम के खेत में चर रहे एक भेड़ और बकरे को चुरा लिया। इतना ही नहीं आरोपी भेड़ व बकरे को काट कर कट्टे में डाल कर ले जाने लगे। वजन अधिक होने के कारण चोर बाइक पर इन्हें ले जा नहीं पाए तो आरोपियों ने गांव से एक टेम्पो किराए पर बुलाया। आरोपियों ने जैसे ही कट्टे को टेम्पो में रखा तो चालक को युवकों पर शक हो गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों इस बारे में बताया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Updated on:
14 Dec 2019, 7:51 PM IST
Published on: