
नागौर. राजस्थान की भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री Yunush Khan की सरकारी गाड़ी पर Nagaur जिले के छोटी खाटू कस्बे में शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने attack कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद मंत्री वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हमले को लेकर मंत्री खान ने कांगे्रस पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मंत्री खान छोटी खाटू में पहाड़ी पर स्थित चामुण्डा माता मंदिर में सडक़ के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। रात्रि करीब 11.30 पहाड़ी से नीचे खड़े लोगों ने मंत्री के वहां पहुंचते ही उनका विरोध जताया तथा बाद में पथराव शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे एसपी देशमुख
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख की मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार पथराव के दौरान मंत्री की गाड़ी के शीशे चटक गए। हालांकि मंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। लाडनूं विधायक मनोहर सिंह व मेड़ता सिटी विधायक सुखराम नेतडिय़ा भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन जिस समय घटना हुई उस समय वे पहाड़ी पर स्थित मंदिर में थे।
दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस के अनुसार लोकार्पण समारोह के मुख्य आयोजक ओमसिंह तंवर की एफआईआर पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से चार लोगों के नामों की शिकायत कर्ता ने पुष्टि की है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे आयोजकों व स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होना है।
कांग्रेसियों ने कराया हमला
मैं शुक्रवार रात को छोटी खाटू में चामुण्डा माता मंदिर सडक़ लोकार्पण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही कुछ कांग्रेसियों ने मेरी गाड़ी पर पथराव कर दिया। हालांकि वे हमले में बाल-बाल बच गए।
युनूस खान, परिवहन मंत्री
आरोपित गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं खुद मौके पर हूं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमसिंह तंवर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
परिस देशमुख, जिला पुलिस अधीक्षक, नागौर