कोटा

आम जन तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी

आगामी २१ व २२ जुलाई को होने वाली मंत्री समूहों की बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा मूण्डवा ग्रामीण की बैठक रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मंजु बाघमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2016, 4:37 PM IST
Feature image
नागौर.बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

नागौर. मंडल प्रभारी रमेश अपूर्वा व जिलाध्यक्ष बाघमार ने संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

समस्याओं का होगा समाधान

बाघमार ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष अपनी समस्या पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखें, हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मंडल की समस्याओं के साथ बिजली, पानी व सड़क जैसी जन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए मंत्रियों को अवगत करवाएं।

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें

बाघमार ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत कर पार्टी संगठन को आगे बढाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह सांदू, महामंत्री बाबूलाल लामरोड़, सुरेन्द्र राजपुरोहित, धारूराम बेड़ा, जयप्रकाश भाटी, नागौर शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सुराणा, इकबाल खान, मोहनसिंह संखवास, भोमसिंह बाराणी, राजेन्द्र सिंह, अयूब आफरिदी समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on: