नागौर

आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार की योजनाओं का बहिष्कार करेंगे कर्मचारी

राजस्थान के नागौर में तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर पंचायतीराज सेवा परिषद
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 5:59 PM IST
Nagaur latest hindi news of BDO
BDO and Gram Vikas Adhikari Will boycott Govt Scheme in Nagaur

नागौर. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के पंचम चरण के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सोमवार से तीन दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पंचायत समिति नागौर पर परिषद की उप शाखा नागौर के बैनर तले सोमवार को विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी तीनों संवर्गों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास अधिकारी सतपाल कुमावत ने कहा कि परिषद के आह्वान पर तीनों संवर्गों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।
सरकार नहीं ले रही निर्णय
कुमावत ने बताया कि 24 जून 2017 के मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के समक्ष हुए लिखित समझौते पर राज्य सरकार की ओर से आज तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। पंचायत प्रसार अधिकारी हरिराम प्रजापत ने संगठन की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किए जाने पर आंदोलन को गति देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए विस्तृत चर्चा में पंचायत प्रसार अधिकारी संघ अध्यक्ष हरिराम, ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष ताराचंद सैनी समेत अन्य उपस्थित थे।

शिविर में किया प्र्रकरणों का निस्तारण
ग्राम पंचायत चेनार स्थित अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी परसाराम टाक,सहायक कलक्टर प्रभातीलाज जाट एवं तहसीलदार शंकरसिंह राठौड़ ने लाभार्थियों को जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर के दौरान बंटवारा के 15, नामांतरण के 100, खाता दुरस्ती के 24, रास्ता के 2, हक तरक के प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिविर के दौरान नकल के 87 व विभिन्न प्रकार के 52 प्रकरण जारी किए गए। इसके अलावा पंचायत स्तर के जन्म मृत्यु के 6 प्रमाण पत्र व 27 पट्टे जारी किए गए। शिविर में सरपंच खींवसिंह, ग्रामसेवक, कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Published on: