नागौर

मेवाड़ में विधायक बेनीवाल का शक्ति प्रदर्शन

विधायक हनुमान बेनीवाल का मेवाड़ दौरा, भक्ति और वीरता की धरती से व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान, कहा, जयपुर रैली में करेंगे नए दल की घोषणाविधायक हनुमान बेनीवाल का मेवाड़ दौरा, भक्ति और वीरता की धरती से व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान, कहा, जयपुर रैली में करेंगे नए दल की घोषणा
2 min read
Sep 19, 2018
nagaur news
मेवाड़ में विधायक बेनीवाल का शक्ति प्रदर्शन

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के 2 दिवसीय मेवाड़ दौरे के दूसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों से लेकर रोड शो व सभाओं में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक ने अपने दौरे की शुरुआत सांवलिया सेठ के मंदिर में दर्शन से की। उसके बाद विधायक ने चितौडगढ़़ तथा निंबाहेड़ा में सभाओं को संबोधित किया। विधायक बेनीवाल ने कहा कि आज किसान, दलित, आदिवासी सबके सब आर्थिक पटरी पर आना चाहते हैं, उन्हे भी मूलभूत सुविधाओं से जुडऩा है, लेकिन आजादी के दशकों बाद जब स्थिति पर नजर डालते हैं तो स्थिति जस की तस है। विधायक ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी और कृषि के लिए मुफ्त बिजली की मांग दोहराई और कहा कि किसानों को रिसर्जेंट करने के लिए 82 हजार करोड़ का कर्जा माफ करना चाहिए। विधायक ने कहा कि सीमेंट कम्पनियां जिस तरह लैंड बैंक बना रही है, जिस तरह स्थानीय लोगों को रोजगार देने में आनाकानी करती है और जिस तरह खुलेआम पर्यावरण स्वीकृतियों की धज्जियां उड़ा रही है, उनका भी समय आने पर सुधार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी जो सरकार है, उनसे यह मिलीभगत कर लेते है, लेकिन जब तीसरे मोर्चे की सरकार प्रदेश में बनेगी, तब इनके पूरे घोटालों की जांच करवाई जाएगी।

इस बार झांसे में नहीं आएगी जनता
बेनीवाल ने कहा कि ये वही अमित शाह हैं, जिन्होंने कहा था कि किसानों का कोई एजेंडा हमारी घोषणा में नहीं था और अब किसान सम्मेलनों के नाम से जनता को बरगालाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब जनता झूठे झूमलों और बहकावे में नहीं आने वाली है।

साढ़े चार साल कहां गई कांग्रेस
विधायक बेनीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई और साढ़े चार साल बीजेपी के नेताओं के पास ट्रांसफर - पोस्टिंग के लिए धोक लगाते रहे। अब चुनाव आते ही उन्हें किसान और प्रदेश याद आ गया।

Published on:
19 Sept 2018 05:03 pm