4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर: नागौर में सब्जी विक्रेता, मजदूर से लेकर शिक्षक-वकील तक आजमा रहे किस्मत

नागौर नगर परिषद चुनाव में लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां हर वर्ग और कामकाजी चुनाव मैदान में है। साठ वार्डों में हो रहे चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्या​शियों में सब्जी-फल बेचने वाला, मजदूरी करने वाले से लेकर वकील और ​शिक्षक तक शामिल है।
2 min read
Google source verification
AI Genrated Pic

AI Genrated Pic

नागौर. निकाय चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए महज साक्षर होना ही काफी है। परन्तु चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में स्नातक-स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल्स तक भी शामिल है। नगर परिषद नागौर के 60 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की शिक्षा के मापदंड पर तुलना करने में अलग ही तस्वीर निकल कर सामने आती है। कांग्रेस में साक्षर या पांचवीं-आठवीं तक शिक्षित प्रत्याशियों की तादाद भाजपा के मुकाबले दो गुणा से ज्यादा है। वहीं भाजपा में स्नातक-स्नातकोत्तर प्रत्याशी कांग्रेस के मुकाबले डेढ़ गुणा प्रत्याशी है।

हालांकि दोनों ही दलों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में व्यापारी, कारेाबारी, निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स, शिक्षक, वकील जैसे पेशों से जुड़े व्यक्ति है। महिला प्रत्याशियों में से अधिकांश गृहणियां है। इनमें भी भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में गृहणियां ज्यादा चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा में उच्च शिक्षित और प्रोफेशनल्स कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा है।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की शिक्षा के पैमाने पर तुलना

शिक्षा भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी

केवल साक्षर 08 17

5/8वीं तक 04 04

10वीं पास 11 07

12वीं पास 06 07

स्नातक 12 09

स्नातकोत्तर 05 03

कुल 46 47

दोनों दलों में प्रोफेशनल्स

बीएड या एमएड डिग्रीधारी- 7 प्रत्याशी

वकील या एलएलबी डिग्री- 01 प्रत्याशी

सेवानिवृत कार्मिक - 02 प्रत्याशी

निजी क्षेत्र के नौकरी पेशा- 5 प्रत्याशी

व्यापारी-दुकानदार सबसे ज्यादा

चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों की ओर से उतारे गए पुरुष प्रत्याशियों में व्यापारी व दुकानदार सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही ठेकेदार, सब्जी विक्रेता, उद्यमी भी चुनाव लड़ रहे है। मजदूरों की तादाद भी काफी है।

28 ने पेशा बताया व्यवसाय

भाजपा और कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाले 28 प्रत्याशियों ने नामनिर्देशित पत्र में अपना पेशा या आजीविका का साधन व्यवसाय, दुकानदारी और बिजनेस को बताया है। इनमें 16 प्रत्याशी भाजपा और 12 प्रत्याशी कांग्रेस के है।

चुनाव प्रचार के दौरान हादसा, प्रत्याशी के बेटे के सिर पर गिरे पत्थर

नागौर. वार्ड संख्या 7 से प्रत्याशी रामनिवास सांखला के पुत्र कुलदीप सांखला गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान हादसे का शिकार हो गए। व्यास कॉलोनी में शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप बाइक पर समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान एक गली में प्रवेश करते समय अचानक मकान की छत से 2 से 3 पत्थर आए।पत्थर सीधे कुलदीप के सिर पर लगने से उनके सिर में गहरी चोट लगी और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। हादसे के बाद वहां मौजूद समर्थकों ने तत्काल उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सिर में गहरी चोट के कारण छह टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

परिवार ने किसी पर नहीं जताया संदेह

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने फिलहाल किसी व्यक्ति पर संदेह जाहिर नहीं किया है। परिवार की ओर से पुलिस थाने में औपचारिक मामला भी दर्ज नहीं कराया गया । सांखला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं ।