https://www.patrika.com/nagaur-news/
16 को सूर्य दोपहर 3:26 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे, 14 जनवरी तक राशि में करेंगे भ्रमण
नावां शहर. इस सीजन का सबसे बड़ा सावा 8 दिसंबर को है। इसलिए शहर में 200 से ज्यादा शादियां हैं। अधिकांश मैरिज होम, बैंक्वेट हाल एवं धर्मशालाएं बुक हैं। यद्यपि शादियों इसके बाद भी है, लेकिन रविवार को सबसे अधिक है। इसकी वजह 15 दिसंबर से मलमास लगना है। यानी एक माह तक मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। पं. प्रहलाद दाधीच नावां के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 14-15 दिसंबर की मध्यरात्रि को पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे, जो 9 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय होगा। इसी समय से मलमास लग जाएगा। इसके बाद से शादी-विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 16 दिसंबर को ग्रह के राजा सूर्य दोपहर 3:26 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का धनु राशि में भ्रमण 14 जनवरी तक रहेगा। इसके चलते मांगलिक कार्यों में देव गुरु बृहस्पति की कमजोर स्थिति एवं मलमास होने के कारण ऐसा होता है। नए साल में विवाह और मांगलिक कार्य 15 जनवरी से शुरू होंगे। नए साल कुल 53 सावे हैं। शास्त्री के अनुसार देवगुरु बृहस्पति अपनी स्व राशि धनु में चल रहे हैं। यहां से वे 14-15 दिसंबर की रात 3:34 बजे पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद वे 9 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय होंगे। उधर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी मित्र राशि वृश्चिक से देव गुरु की राशि धनु में 16 दिसंबर को दोपहर 3:26 बजे प्रवेश करेंगे। धनु राशि में सूर्य का भ्रमण 14 जनवरी तक रहेगा। जो मलमास या खरमास कहलाता है। इस अवधि में भी विवाह, जनेऊ संस्कार, नूतन गृह निर्माण व प्रवेश, नामकरण संस्कार वर्जित है। इसके बाद 15 जनवरी से आगामी शुभ मांगलिक कार्यों का प्रारंभ होगा।
2020 में विवाह के यह रहेंगे शुभ मुहूर्त
साल-2020 में वर्ष 2019 के मुकाबले 5 सावे कम होंगे। वर्ष 2019 में शादी-विवाह समारोह के लिए 58 शुभ मुहूर्त थे, लेकिन आगामी वर्ष में 53 दिन धूम सावे रहेंगे। 2019 में 7,8,11 व 12 दिसंबर के सावे हैं। इसके बाद 15 जनवरी से सावे शुरू होंगे।
विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी :-15, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 27, 29
फरवरी :- 8, 9, 10, 21, 22,
मार्च :- 3, 8, 9, 10,
अप्रैल :-16,17, 18, 19, 20, 22,
मई :- 6, 7, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 28, 29, 30
जून :-8, 9, 10, 11, 12, 16, 24, 25
जुलाई :- 7, 8, 10, 11
नवंबर :- 18, 20, 22, 23
दिसंबर :- 1, 2, 6, 8, 11, 12