नागौर

भाजपा पदाधिकारि‍यों को पेड़ से बांधा, जलाया पार्टी का झंडा

Nagaur Live नागौर जिले मेें टिकट बंटवारे के दौरान भाजपा (BJP List) की सूची से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, भैरुन्दा के बीच बाजार मेंं घेराबंदी कर पेड़ से बांंधे मंडल व इकाई अध्यक्ष

2 min read
Nov 09, 2020
भाजपा पदाधिकारीयों को बांधा पेड़ से, जलाया पार्टी झंडा

विशाल सैनी @ हरसौर. नवसृजित पंचायत समिति भैरुन्दा (Panchayat Samiti Bherunda) में नामांकन के अन्तिम दिन भाजपा के पदाधिकारियों को पेड़ से बांधा गया। भाजपा पार्टी ने रविवार रात्री में भाजपा से चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों की सूची जारी की थी जिस पर सोमवार को विरोध हुइ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुची को गलत ठहराया व सूची का विरोध जताया।

विरोध इतना उपर उठा की हरसौर मंडल अध्यक्ष व भैरुन्दा ईकाई अध्यक्ष को लोगों ने पेड़ से बांध दिया व भाजपा के पार्टी चिन्ह झंडे को लोगों ने जला दिया। हरसौर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र वैष्णव व भैरुन्दा ईकाई अध्यक्ष अमरदास वैष्णव को भैरुन्दा के बीच बाजार में घेराबंदी कर पेड़ के रस्सी से बांध दिया। भैरुन्दा की मण्डल सदस्य की टिकट को लेकर लोगों ने नराजगी जताई। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में रविवार रात्री को आई भाजपा की मण्डल सदस्य की सूची को लेकर काफी नराजगी दिखाई दी थीं।


हरसौर मण्डल मे भाजपा के दो अलग-अलग गुट
जानकारी के मुताबिक हरसौर मण्डल मे भाजपा पार्टी के दो अलग-अलग गुट होने का सन्देह भी जताया जा रहा हैं। लोगों ने बताया की पार्टी के विश्वास पात्र व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला, पुर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक ने चुनाव के दौरान कई कार्यकर्ताओं को आश्वासन भी दिया लेकिन सूची आश्चर्यजनक रहीं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया की सांसद दिया कुमारी व पुर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक दोनो ही अलग-अलग गुटों मे विभाजित हैं। जानकारी के अनुसार पुर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक को रात्री में सुची प्राप्त होते ही वह जयपुर निकल गए। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष और भड़क गया।


पीड़ित पक्ष ने नहीं कराया थाने मे मुकदमा
थांवला थाने के अधिकृत भैरुन्दा ग्राम मे सोमवार दोपहर को विरोध की घटना हुई। थांवला थाने के थानाधिकारी हीरालाल ने बताया की ग्रामीण की सुचना पर मैं स्वयं वहां मौके पर पहुचा लेकिन देर शाम तक पीडित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया हैं।

आखिर क्यों हुआ विरोध प्रर्दशन
हरसौर के निकट भैरुन्दा ग्राम मे भाजपा की मण्डल सदस्य की टिकट को काफी मंथन करना पड़ा था। भाजपा पार्टी ने भैरुन्दा मण्डल का टिकट शैतान सिंह को मिला जबकी विरोध कर रहें कार्यकर्ताओं ने बताया की यह टिकट मानसिह को मिलना चाहिए वे इस टिकट के काबिल व अच्छे दावेदार हैं।

Published on:
09 Nov 2020 06:28 pm
Also Read
View All