Nagaur. वक्ताओं ने मंगल पाण्डेय के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
नागौर. 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। कुल 167 रक्तदाताओं ने रक्त का दान किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह स्वर्गीय श्रीमती सरोज शर्मा की स्मृति में रामेश्वर लाल शर्मा,सेवा निवृत्त इंजीनियर कमलेश शर्मा,डॉक्टर पल्लव शर्मा,डॉक्टर अंकुर शर्मा द्वारा दिए गए। इसमें सभापति मीतू बोथरा, उपसभापति सदाकत अली, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश कुवेरा, प्रवीण सोलंकी, रामेश्वरलाल सावलेरा एवं शिवशंकर कुवेरा अतिथि थे। अतिथियों ने मंगल पाण्डेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. पल्लव शर्मा ने मंगल पाण्डेय के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शिविर में पूर्व पी,एम,ओ,डॉ अपूर्व कौशिक,प्रवीण सोलंकी,पार्षद नवरत्न बोथरा,पार्षद ललित लोमरोड, पार्षद अजय चांगरा, पार्षद भरत टाक, पार्षद यतिराज,धनावत,पार्षद विशाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, भजन गायक दिनेश माली, सेवा भारतीं के तहसील अध्यक्ष रवि बोथरा,मारुत नंदन शारदा बाल निकेतन समिति के सदस्य चेतन सर्वा,जोधपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा,अधिवक्ता मोनिका शर्मा, अनिता शर्मा, गुंजन त्यागी,भगवती,भाग्य श्री,व्याख्याता अजय शर्मा,विक्रम शर्मा,प्रीतम शर्मा,योगेंद्र, किशोर,पंकज, दीपक भोजक,मुरली मनोहर, किशन,रोहित शर्मा,विवेक शर्मा,जयंत शर्मा,शुभम शर्मा,कमल कुवेरा आदि मौजूद थे।