पूजा अर्चना के साथ मनाई दधीचि जयंती

कुचामनसिटी. शहर के जसोल नगर स्थित दाधीच छात्रावास में शुक्रवार को महर्षि दधीचि की जयंती पूजा अर्चना के साथ मनाई गई।

less than 1 minute read
Sep 09, 2016
Feature image

कुचामनसिटी. शहर के जसोल नगर स्थित दाधीच छात्रावास में शुक्रवार को महर्षि दधीचि की जयंती पूजा अर्चना के साथ मनाई गई।

दाधीच सेवा समिति के नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार की रात को छात्रावास परिसर में सुंदरकाण्ड का पठन किया गया। जंयती समारोह पर शुक्रवार की सुबह चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरित करने के बाद छात्रावास परिसर में हवनादि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहूतियां देकर मंगलकामनाएं की। हवन की पूर्णाहुति के बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। अपराह्न में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर रिणवां, अरुणकुमार जलधारी, विजय मिश्रा, आनन्द व्यास, पवन दाधीच, जे. पी. कचौलिया साहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
09 Sept 2016 07:26 pm