जैसलमेर

डिस्कॉम ने बकाएदार का उतारा ट्रांसफार्मर

लापरवाही पर तकनीकी कर्मचारी को किया निलंबित
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2017, 10:44 PM IST
Feature image

अजमेर डिस्कॉम के मेड़ता सहायक अभियंता (ग्रामीण)अंतर्गत कुंपड़ास गांव में एक बकाया कृषि उपभोक्ता के यहां से शुक्रवार को निगम की बकाया वसूली टीम ने ट्रांसफार्मर उतारा।
सहायक अभियंता (ग्रामीण)रामजीवण जाखड़ ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता कार्यालय मेड़ता रोड के कुंपड़ास गांव निवासी एक उपभोक्ता के कृषि फार्म से विद्युत बिल की 80 हजार रुपए बकाया राशि जमा नहीं करवाए जाने पर टीम सदस्यों ने उपभोक्ता का ट्रांसफार्मर हटाया।

लापरवाही पर हुआ निलंबन
डिस्कॉम के समूचे मेड़ता डिवीजन में चल रहे बकाया वसूली एवं छीजत रोके जाने के विशेष अभियान के तहत कार्य में लापरवाही करने पर अधिशासी अभियंता फेलीराम मीणा ने गोटन कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के तकनीकी कर्मचारी गोपीचंद लखारा को निलंबित कर सहायक अभियंता कार्यालय रियांबड़ी में उपस्थिति देने के निर्देश दिए। इसी तरह अभियान में लापरवाही बरतने पर मेड़ता रोड कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के एक और तकनीकी कर्मचारी कैलाश गुर्जर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

निकाला विरोध जुलूस
डेगाना. डेगाना रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन शाखा डेगाना की ओर से रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों ने जमकर सरकार व रेलवे के खिलाफ कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर आक्रोश जताया। यूनियन मण्डल उपाध्यक्ष जसवीरसिंह चौधरी, शाखा सचिव बंशीलाल भाटी, शाखा प्रतिनिधि नाथूराम गिटाला, महेन्द्रराज गुर्जर, भंवरलाल रेगर सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने विरोध जताया। कर्मचारियों ने कई ट्रेनों के समय रेलवे जंक्शन पर विरोध जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। रेलवे में रिक्त पदों को भरने एवं पदोन्नति में देरी, केन्द्र सरकार द्धारा रेलवे कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर जानबूझकर देरी करने व धारा 14, 2 को लागू करने करने का विरोध जताते हुए विरोध जताया। रेलवे कर्मचारियों ने जमकर रेलवे विभाग व केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।


Published on: