नागौर

मियाद पूरी होने के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण

ठेकेदार ने किया सडक़ निर्माण पूरा, पार्षदों ने की अतिक्रमण हटवाने की मांग

2 min read
Apr 09, 2018
नावां में सोमवार को कनिष्ठ अभियंता को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हेतु ज्ञापन देते पार्षद।

नावां शहर. शहर के गौरज चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेजाजी मंदिर के पास एवं सामने लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। सडक़ निर्माण के दौरान भी लोगों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटवाए जाने पर ठेकेदार की ओर से पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटावाने का कहा गया, लेकिन पालिका की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते ठेकेदार ने अतिक्रमण को छोडकऱ शेष मार्ग में सडक़ निर्माण कर दिया। पालिका की ओर से दोनों अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस की अवधी पूर्ण होने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में काफी रोष है।
गौरज चौक में तेजाजी मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर पत्थर व मिट्टी डालकर अतिक्रमण किया गया जिससे सडक़ निर्माण के दौरान उक्त भूमि पर सडक़ निर्माण नहीं किया जा सके। इसी के साथ ही तेजाजी मंदिर के पास के लोगों ने भी घर के बाहर से मिट्टी उठाने का विरोध किया तथा सामने वाली भूमि के लोगों ने भी अपने घरों के बाहर सडक़ बनाने से इनकार करते हुए मिट्टी उठाने से मना कर दिया। लेकिन पालिका प्रशासन ने बिना कोई कार्रवाई किए तमाशा देखती रही। ठेकेदार की ओर से बार बार कनिष्ठ अभियंता को बताने के बाद भी दस दिन के अंतराल में अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई नहीं की गई। जिससे वार्डवासियों एवं तेजाजी मंदिर कमेठी के सदस्यों में काफी रोष है।
लोगों की ओर से बार बार शिकायत करने के पश्चात अधिशासी अधिकारी महेन्द्रसिंह चारण की ओर से कनिष्ठ अभियंता मकबूल अहमद को मौके मुआयना करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उक्त स्थान पर मिट्टी व पत्थर यथा स्थिति मिले। जिस पर दोनों अतिक्रमियों को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में अतिक्रमियों को तीन दिवस में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया लेकिन नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पार्षदों ने की कार्रवाई की मांग
नगरपालिका पार्षद सिकन्दर खां, नन्दकिशोर माली व सरिता गोधा ने सोमवार को अधिशाषी अधिकारी के नाम कनिष्ठ अभियंता मकबूल अहमद को ज्ञापन देकर तेजाजी मंदिर के पास व सामने से अतिक्रमण को हटवाकर सडक़ निर्माण करवाने की मांग रखी है इसके साथ ही पार्षदों ने बस स्टैण्ड से पीपली बाजार तक मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

रात के अंधेरे में भी अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
Published on:
09 Apr 2018 06:26 pm
Also Read
View All