10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात के अंधेरे में भी अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

ग्रामीणों के सहयोग से बरसों पुराना अतिक्रमण हटवाया

2 min read
Google source verification
Nawa City News

नावां के ग्राम मीठड़ी के मुख्य मार्ग से हटवाया जा रहा स्थाई अतिक्रमण।

नावां शहर. निकटवर्ती ग्राम मीठड़ी में गौरवपथ के मार्ग में आने वाले समस्त अतिक्रमण पर जेसीबी का पीला पंजा गाज बनकर गिर रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच लोकेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से गांव के मुख्य मार्ग में हुए स्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मीठड़ी के मुख्य बाजार में लोगों ने स्थाई अतिक्रमण कर मकान व दुकानों के निर्माण कर रखे थे। जिससे मुख्य बाजार से कार सहित अन्य वाहनों की आजावाही में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गौरवपथ के निर्माण की स्वीकृति मिलने के पश्चात सरपंच लोकेन्द्रसिंह की ओर से गांव के नागरिकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य बाजार सहित अन्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाकर गौरवपथ का सौन्दर्य बढाने के साथ ही आजावाही में हो रही परेशानी का समाधान करने का निर्णय लिया गया। जिस पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति दी। इसके पश्चात कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों का भी सुझाव लिया गया जिसमें सत्तर प्रतिशत से भी अधिक लोगों की ओर से इस कार्य की सराहना करते हुए ग्रामीणों को कुछ समय देकर अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की बात रखी गई। इसके पश्चात सरपंच सहित समस्त ग्रामीणों की ओर से शनिवार व रविवार को अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। रविवार की रात मीठड़ी फोर्ट के सामने से जा रहे आठ फुट के मार्ग से अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को बीस फुट चौड़ा किया गया। सरपंच ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाया है ग्रामीण स्वयं मजदूर लगाकर दीवार व सहित निर्माण को तुड़वा रहे है। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई में विजयकुमार सोमानी, अरुणसिंह राजपुरोहित, नेपाल जैन, भंवरलाल भाकर, देवकीनन्दन शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, विजयकुमार सैन, प्रकाश सोमानी, दीनदयाल, मनोज सोमानी सहित अन्य ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने में प्रमुख सहयोग किया। सरपंच लोकेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी के पास शिकायत कर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण की कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाता है। लेकिन मीठड़ी में ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग मिलने से तीन दिन की कार्रवाई में प्रशासन के सहयोग की आवश्कता नहीं हुई तथा उच्च स्तर की कार्रवाई भी की गई।
विकास में जनता का सहयोग जरुरी
ग्राम मीठड़ी में जब भी कोई विकास कार्य करवाया जाता है तो ग्रामीणों का हमेशा सहयोग मिलता है तथा किसी भी कार्य को जनता के सहयोग के बिना सम्पूर्ण नहीं किया जा सकता है।
लोकेन्द्रसिंह राठौड़, सरपंच ग्राम पंचायत मीठड़ी