
चौसला. बस स्टैण्ड के पास अनियंत्रित होकर 3 पलटी खाने से क्षतिग्रस्त कार।
चौसला. नागौर-जयपुर मेगा हाइवे स्थित चौसला बस स्टैण्ड से आधा किमी दूर गोपालराम व रामकरण झाझड़ा की ढाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खा गई। जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे के आस-पास की है। सडक़ पर गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने दोनों घायलों को निजी वाहन से जयपुर ? गोविन्दपुरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला डॉक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारोठ थाना क्षेत्र गांव बीजापुरा की रहने वाली व कुचामन सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर अनिता देवी 36 व कार चालक जयपुर से कुचामन ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान चौसला बस स्टैण्ड से करीब आधा किमी दूर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खा गई। घटना में डॉक्टर अनिता चौधरी को गंभीर चोट आई है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आ रही एक मोटरसाईकिल बाल-बाल बच गई। अन्यथा घटना ओर बड़ा रूप से हो सकती थी।हाई-वे खाने लगी हिचकोले- क्षतिग्रस्त सडक़ों से गुजर कर मेगा हाइवे का नाम सुनते ही वाहन चालकों को खूब खुशी होती है, लेकिन मेगा हाइवे पर भाटीपुरा स्थित गूंजन ढाबा से लेकर बीणजारी के बीच सडक़ कई जगहों से दंस जाने के कारण वाहन हिचकोले खाने से चालकों की आंखे चौधियां जाती है। ऐसे में भी इस बीच कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा जाते है। धंसी सडक़ के कारण हिचकोले लगने के अलावा सडक़ लगे संकेतकों की स्थिति भी बदतर है। लोहराणा चौराहे के पास लगा संकेतक कई महिनों से टूटा पड़ा है। इससे वाहन चालक भ्रमित हो रहे है। सडक़ पर विकट घुमाव व गांवों की ओर जाने वाली सडक़ों पर भी कई जगह संकेतकों का अभाव है।

Published on:
09 Apr 2018 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
