नागौर

शादी के डेढ़ माह बाद ही ससुर ने पुत्रवधु से किया बलात्कार, सास-ननद को बताया तो मारपीट कर घर से निकाला

Nagaur Crime News: करीब डेढ़ माह पूर्व जिस महिला की शादी हुई उसके साथ ससुर व एक अन्य व्यक्ति ने कमरे में बंद कर बलात्कार किया।
2 min read
Jun 15, 2025
harassment case
प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

नागौर/खींवसर। करीब डेढ़ माह पूर्व जिस महिला की शादी हुई उसके साथ ससुर व एक अन्य व्यक्ति ने कमरे में बंद कर बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मां के साथ पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके बौद्धिक विकास के नाम पर राम रमी का पाठ करने को लेकर जगह-जगह ले जाकर आरोपी ससुर और उसके साथी ने उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने सास—ननद को इस बारे में बताया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता के नाक, कान सहित कई जगह पर जख्म हैं। पीड़िता के परिजन जानकारी मिलने पर उसके गावं पहुंचे तो पीड़िता घायल हालत में सड़क पर पड़ी मिली। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है उसे लेकर एक व्यक्ति ने बताया कि उसका पुत्र भी मंदबुद्धि है ऐसे में दोनों का विवाह करवा देते हैं। जिस पर डेढ़ माह पहले उसकी पुत्री की शादी आरोपी के पुत्र के साथ कर दी गई।

शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी पुत्री के सास व ननद ने परेशान करना शुरू कर दिया। उसके ससुर ने कहा कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में इससे राम रामी का पाठ करवाएंगे। पाठ के दौरान उन्हें कोई परेशान नहीं करें। ऐसा कहकर गत 9 जून को एक मकान में उसने कमरा बंद कर पाठ करवाने के नाम पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर दूसरे गांव में गया। वहां एक अन्य व्यक्ति के घर में जाकर बंद कमरे में दोनों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। फिर भी पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया।

सास-ननद को बताया तो मारपीट कर घर से निकाला

पीड़िता ने जब अपनी सास व ननद को घटना के बारे में बताया तो सभी ने मिलकर उसके साथ संगीन मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया और धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे। ग्रामीणों ने जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां व भाई को सूचना दी। जब वे गांव पहुंते तो पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस में ससुर व अन्य के खिलाफ बलात्कार व संगीन मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

आरोपी पक्ष ने बनाया राजीनामे का दबाव

घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग जनप्रतिनिधियों को लेकर पीड़ित पक्ष के घर गए तथा राजीनामे का दबाव बनाया। मामला बढ़ा तो आरोपियों ने बंधक बनाने का कहकर मौके पर पुलिस बुला ली, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने किसी को बंधक नहीं बनाया है। आरोपी पक्ष के लोग राजीनामे करने का दबाव बनाते हुए धमकाने का भी प्रयास किया। जिस कारण पीड़ित पक्ष में आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने इस तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।


यह भी पढ़ें

Updated on:
15 Jun 2025 11:35 am
Published on:
15 Jun 2025 11:35 am