नागौर

वीडियो : फायरिंग में नमक व्यापारी को लगी तीन गोली, मौत

कुचामन व डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे नावां
2 min read
• •
Updated: 14 May 2022, 9:36 PM IST
Firing on salt merchant in Nawan, death
Firing on salt merchant in Nawan, death

नावां (नागौर). नागौर जिले की नमक नगरी नावां में शनिवार दोपहर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। दोपहर में एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 5-6 बदमाशों ने नावां के नमक व्यापारी जयपाल पूनिया पर फायरिंग कर दी, जिससे व्यापारी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में व्यापारी ने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत के बाद नमक व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। दिनदहाड़े एक व्यापारी पर की गई फायरिंग से नावां में एकबारगी सनसनी फैल गई। वारदात के बाद कुचामन सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशराम चौधरी व डीडवाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा नावां पहुंचे, वहीं पूर्व विधायक विजयसिंह, हरीश कुमावत, रालोपा के भूराराम शेषमा समेत अन्य नेता भी नावां पहुंच गए। भाजपाइयों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना नावां के बालिका स्कूल चौराहे के पास तहसील रोड पर हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूनिया पूर्व में नमक संघ के अध्यक्ष रह चुका है तथा उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हो रखे हैं और पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भी घोषित कर रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया फायरिंग करने वाले बदमाश सफेद बोलेरो में सवार होकर आए और रास्ते में गाड़ी सामने लगाकर फायरिंग कर दी। व्यापारी को एक गोली पेट में, दूसरी सीने में तथा तीसरी गोली सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस के अनुसार बदमाश जिस बोलेरो में सवार होकर आए, वह बिना नम्बरी थी, जिसे पकडऩे का प्रयास चल रहा है। पुलिस ने नावां से निकलने वाले सभी रास्तों के साथ जिले में भी नाकाबंदी करवाई है।

Updated on:
14 May 2022, 9:36 PM IST
Published on: