नागौर

एसओजी का बड़ा खुलासा: गैंगस्टर आनंदपाल ने यहां बांटे थे लूट के 30 लाख रुपए

आनंदपाल गैंग द्वारा सीकर व्यापरी से लूट मामले में तस्दीक के लिए विक्की को लेकर अजासर पहुंची एसओजी टीम।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 10:59 AM IST
Nagaur News
Anandpal Singh

अजासर में गेंगेस्टर आनन्दपाल ने किया था 30 लाख का बंटवारा,फरारी के दौरान सीकर के खान व्यवसायी से लुटे थे 30 लाख

नागौर/खींवसर. गेंगेस्टर आनन्दपाल सिहं ने फरारी के दोरान सीकर में खान व्यवसायी से लुटे गये 30 लाख रुपये का बंटवारा अजासर में किया था। इसकी तस्दीक के लिए गुरुवार को एसओजी की टीम भारी पुलिस जाब्ते के साथ Anandpal के भाई विक्की को लेकर अजासर पंहुची। यहां उन्होंने हिस्ट्रीशीटर जेठूसिंह के घर की तस्दीक करवाई। एसओजी के सीआई सूर्यवीर सिंह ने बताया कि जेल से फरार होने के बाद गेंगेस्टर आनन्दपाल सिंह ने सीकर के समीप खुडी गांव के खान व्यवसायी कृपालसिंह को डरा धमका कर 30 लाख रुपए लुटे थे।

लुटे गये 30 लाख रुपए का बंटवारा

इसके बाद Anandpal Singh व उसका भाई विक्की सात अन्य साथियों के साथ पांचौड़ी के गांवों में होते हुए चाकू के पास ग्राम अजासर आ गए। यहां उन्होंने हिस्ट्रीशीटर जेठुसिंह के घर पर लुटे गये 30 लाख रुपए का बंटवारा किया तथा फरारी काटी। विक्की की गिरफ्तारी के बाद उसे एसओजी की टीम गुरुवार को अजासर लाई, जहां प्रत्येक स्थान की तस्दीक की गई। इस दौरान एसओजी सीआई के अलावा दर्जन भर कमांडो व भारी संख्या में पुलिस जाब्ता साथ में था।

अंत भी अपराध के साथ

गौरतलब है कि आतंक का पर्याय बन चुके आनंदपाल की गत 24 जून 2017 को चूरू के मालासर में एसओजी के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। anandpal Singh लाखों रुपए का इनामी बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और जबरन वसूली के आरोप भी शामिल है। आंनदपाल सिंह सितम्बर 2015 में पेशी पर ले जाते समय पुलिस की कस्टडी से भाग निकला था। पिछले करीब डेढ़ साल से पुलिस को छका रहे कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की कहानी का खत्मा हो गया।rajasthan State में आतंक का पर्याय बन चुके आनंदपाल सिंह की कहानी का अंत भी अपराध के साथ ही हुआ।

Published on: