नागौर

लडक़े-लडक़ी को अकेले देख लोगों ने कर डाली ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

सदर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो नागौर के निकटवर्ती गांव सलेऊ व सारणवास गांव के पास का है...
less than 1 minute read
May 11, 2018
Nagaur News

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में सोशियल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक लङके व लङकी से पूछताछ कर रहे हैं और नाम-पत्ते सहीं नहीं बताना पर मारपीट भी की जा रही है। पहचान छुपाने पर एक युवक लङकी को थप्पङ जङ देता है। वहीं एक अधेङ उम्र का व्यक्ति लङकी के साथ मौजूद लङके की पिटाई करता है। पूरे घटनाक्रम के दौरान यह भी कहा जाता है कि वीडियो-फोटो बनाओ और वाटसअप पर डाल दो।

सोशियल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशियल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस सतर्क हुई और वीडियो के बारे में पता किया। तब सदर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो नागौर के निकटवर्ती गांव सलेऊ व सारणवास गांव के पास का है। जिस पर सदर थाना पुलिस ने दोनों गांवो में इस वीडियो की जानकारी जुटाई पर वहां भी सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार वीडियो नागौर के निकटवर्ती गांव सलेऊ और सारणवास गांव के पास का
मामले में पुलिस वीडियो में मौजूद लोगो की पहचान के प्रयास कर रही है ताकि वास्तविकता का पता चल सके। वीडियो में मौजूद लोगो की भाषा और नागौर के जिक्र से यह साफ हो गया है कि वीडियो नागौर जिले का ही है। लेकिन यह वीडियो कब का है और कौनसे गांव का है तथा किस लडक़े व लडक़ी को लेकर बनाया गया है स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Published on:
11 May 2018 08:18 pm