
नागौर. जिला मुख्यालय पर शनिवार को नाथूराम मिर्धा की 98 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. सहदेव चौधरी ने मिर्धा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान पीढी को उनके आदर्शो का पालन कर हमेशा समाज व राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। परसाराम बारुपाल ने कहा कि उनका व्यकितत्व एवं कृतित्व 36 कौम के लिए प्रेरणास्पद है। अधिवक्ता धर्माराम खुडख़ुडिय़ा ने कहा कि मिर्धा जात पांत व साम्प्रदायिक सोच से अधिक कार्य करते थे। इस दौरान डॉ. रामकरण डूकिया ने कहा कि बाबा जैसे नेताओं की प्रासंगिकता अब महसूस होती है। मेहराम नगवाडिय़ा ने कहा कि वर्तमान में किसानों एवं कमजोर लोगो की समस्या का प्रमुख कारण बाबा जैसे दबंग नेताओं का अभाव है।
इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शंकरलाला जाखड़ ने बाबा को शिवभक्त बताते हुए किसानों एवं मजदूरों के लिए देवता की संज्ञा दी। समन्वय समिति के अध्यक्ष परमाराम जाखड़ ने मिर्धा को प्रकाश पूंज बताते हुए कहा कि आज भी उनके कथन व कार्य हमारे लिए बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर अर्जुनराम लोमरोड़, शिक्षक फताराम गटेला, विंग कमांडर पूर्णमल बेनीवाल, पूर्व सरपंच रेंवतराम डांगा आदि ने अपने उदगार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने ट्रस्ट के सदस्य राजेन्द्र सियाग व मनोहर चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताकर दो मिनट का मौन रखा।