नई दिल्ली

सरकार की महत्वपूर्ण योजना का जरूरतमंद को मिले लाभ

खींवसर (एसं). पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण योजना के तहत वंचित ढाणियों में विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए रविवार को ग्राम भावण्डा, नागड़ी, भाकरोद व खरनाल में आयोजित एक दिवसीय शिविर में ग्रामीणों के मौके पर कनेक्शन के लिए आवेदन लेकर विद्युत कनेक्शन जारी करने की कार्यवाही की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2017, 12:26 AM IST
Feature image
इस दौरान बीपीएल परिवारों
को भी विद्युत कनेक्शन जारी
किए गए। विद्युत कनेक्शन लेने
के लिए आस
-
पास के
गांवों के बड़े संख्या में
ग्रामीण अपने आवेदन पत्र लेकर
शिविरों में पहुंचे। नागड़ी
में आयोजित शिविर को सम्बोधित
करते हुए योजना के सहायक अभियंता
रामचन्द्र सारण ने कहा कि
सरकार बिजली से वंचित ढाणियों
में बिजली पहुंचाने के लिए
महत्वपूर्ण योजना चला रही
है। पात्र व्यक्ति इसका समुचित
लाभ लेने के लिए कनेक्शन के
लिए आवेदन करें। सारण ने बताया
कि जनप्रतिनिधि भी लोगों को
राहत पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत
रुचि लेकर इस महत्वपूर्ण योजना
का ढाणी
-
ढाणी प्रचार
करें
,
ताकि प्रत्येक
व्यक्ति को राहत मिलने के साथ
कोई भी सरकार की इस योजना से
वंचित नहीं रहे।

शिविरों
में उमड़ी भीड़

पण्डित
दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण
योजना के तहत चार गांवों में
आयोजित शिविरों में रविवार
को आस
-पास के गांवों
से बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
सहायक अभियन्ता रामचन्द्र
सारण ने बताया कि शिविरों में
49 बीपीएल एवं 46
एपीएल परिवारों के
आवेदन लिए गए। इनमें
20 बीपीएल
परिवारों के कनेक्शन हाथों
-हाथ
जारी किए गए।
95 कनेक्शनों
के लिए कार्यालय आदेश जारी
किए गए। शिविर में विद्युत
निगम के राघवेन्द्र
, नागड़ी
सरपंच प्रतिनिधि मोहनराम
सारण
, भावण्डा सरपंच
भोमसिंह राठौड़
, ग्राम
रोजगार सहायक विक्रमसिंह
राजपुरोहित भी मौजूद थे।

Published on: