नागौर

वीडियो में देखिए…एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक में सरकार पर साधा निशाना

जनता को गिनानी होगी सरकार की नाकामियां

2 min read
Aug 02, 2018
nagaur hindi news

नागौर. एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र डूकिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। डूकिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया है, इसलिए इस सरकार के जाने का समय आ गया। हमें जनता को इस सरकार की ज्यादा से नाकामियां गिनानी होगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि आगामी दिनों में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। पूरे प्रदेश में एनएसयूआई का ढंका बजे इसलिए हमें अभी से तैयारियों में जुटना होगा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अर्जुन गहलोत ने कहा कि पार्टी किसी को भी उम्मीदवार घोषित करे, हमें उसका सहयोग करना है। इस दौरान सुनील सोमड़वाल, ओमप्रकाश टाक, दिनेश विश्नोई, मोहित चौधरी, ओमप्रकाश टाक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन्हें दी नियुक्तियां
जिलाध्यक्ष डूकिया ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिशपाल विश्नोई को जिला महासचिव, सत्यपाल मिर्धा, भींवराज बासट को जिला सचिव, अशोक गोरचिया को ब्लॉक अध्यक्ष, हरेन्द्र बाणिया, आशुतोष पुरोहित को ब्लॉक उपाध्यक्ष, शाहरूख भट्टी, दिव्यांश सारस्वत (शहरी अध्यक्ष), गरीब मोहम्मद, सलमान (शहर उपाध्यक्ष), गौतम चौधरी कॉलेज इकाई अध्यक्ष, इदरीश मुल्तानी, नितेश जैन कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष, रतनदीप भाटी तहसील अध्यक्ष, सतीश बारुपाल, नरेश छाबा तहसील उपाध्यक्ष, मूलाराम खोजा ग्रामीण अध्यक्ष, रामेश्वर मेघवाल, ओमाराम मेघवाल ग्रामीण उपाध्यक्ष, मुकेश भांभू, कृष्ण तोषनीवाल तहसील सचिव, नेमीचंद जलवानिया तहसील महासचिव, अणदाराम कॉलेज इकाई महासचिव, सुरेन्द्र फिड़ोदा तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद साबिर तहसील उपाध्यक्ष, हनुमान सोमड़वाल को तहसील सचिव नियुक्त किया गया।
जल्द करेंगे प्रत्याशी की घोषणा
सर्किट हाऊस में पत्रकारों चर्चा करते हुए डूकिया ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में हमारा मुख्य मुद्दा मिर्धा महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाना। व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने व महाविद्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा। कॉलेज में तीसरे मोर्चे को नकारते हुए डूकिया ने कहा कि एनएसयूआई ने दावेदारी करने वाले छात्रों से आवेदन मांगे थे। अभी तक किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
हवा में उड़ा कानून
बैठक से पहले छात्रसंघ उम्मीदवार के समर्थक बड़ी संख्या में गाडिय़ों में सवार होकर नारे बाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सडक़ पर वाहन खड़े करके अंदर रवाना हो गए। इससे सडक़ पर जाम लग गया। पूरे रास्ते लग्जरी गाडिय़ों की छतों पर खड़े होकर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान केवल दो ही पुलिसकर्मी कार्यालय में दिखाई दिए। पुलिस के आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचना देने पर कोतवाली से पुलिस जाप्ता सहित आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे। वाहनों को एक तरफ करवाकर जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें

अब जिला मुख्यालय पर भी मिलेगें चालीस साल पुरानी मार्कशीट-माइग्रेशन प्रमाण पत्र

Published on:
02 Aug 2018 12:36 pm
Also Read
View All