भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह हाल ही में नागौर के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने डीडवाना विधानसभा के छोटी खाटू में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। नागौर दौरे पर पहुंचे अरुण सिंह का भाजपा के युवा नेता हनुमान चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
भारत की राजनीति में युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। चुनावी रैलियों में नारे लगाने से लेकर जनता की मांगों के लिए सड़कों पर उतरना हो या फिर राष्ट्रीय स्तर के नेता के कार्यक्रम की सारी व्यवस्था देखना, सभी में युवा पूरे जोश-खरोस के साथ लगे रहते हैं। हनुमान चौधरी उन्हीं युवाओं में से एक है जो राजनीति में रहकर जनता का मार्गदर्शन करना चाहते हैं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहते हैं।
हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह नागौर दौरे पर पहुचे थे। जहां उन्होंने डीडवाना विधानसभा के छोटी खाटू में जन आक्रोश सभा को संबोधित किया। इस जन आक्रोश सभा में भाजपा नेता हनुमान चौधरी ने 71 ट्रैक्टर व गाड़ियों के काफिले व विशाल जनसमूह के साथ भव्य स्वागत किया।
हनुमान चौधरी द्वारा 21 किलो की माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया व तस्वीर भेंट की गई। हनुमान चौधरी के स्वागत से गदगद होकर अरुण सिंह ने चौधरी की पीठ थपथपाई व सफल आयोजन व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
15 दिन से लगातार चल रही जनसभाओं की श्रेणी जो कि भाजपा डीडवाना की टीम द्वारा आयोजित की जा रहीं हैं, यह जानकर सिंह ने इस तथ्य की काफी सराहना की। उन्होंने डीडवाना की भाजपा टीम व जनता का आभार व्यक्त किया एवं लगातार मिल रही जन सहमति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। समर्थकों ने भी पूरे जोर शोर से नारेबाजी की एवं सामूहिक उत्साह को चरम तक पहुंचाया। अरूण सिंह का भी अलग ही अंदाज नजर आया व उनके समर्थकों का उत्साह भी शीर्ष पर था।
अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार से राजस्थान की जनता त्रस्त हो चुकी है। गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि युवा, बेरोजगारी, किसान और महिलाएं सभी परेशान हैं। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सीएम गहलोत इटालियन सड़कें बनवा रहे हैं। जबकि प्रदेश में सड़कें टूटी पड़ी हैं। जनता से जो वादा कर सरकार बनाई उस पर वे खरा नहीं उतरे।
सिंह ने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि सरकार को हटाना है। इस बार जनता ऐसी सरकार बनाएगी कि कांग्रेस फिर से उठ ही नहीं पाएगी ।अरुण सिंह ने सभा में कहा- यात्रा सरकार के खिलाफ है। महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, पुजारी हत्या, बेरोजगारी, महंगाई में राजस्थान नंबर 1 है। इसके खिलाफ जन आक्रोश यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से जन समर्थन मिल रहा है।
सिंह ने कहा कि गहलोत के कुर्सी बचाने के खेल में जनता परेशान हो रही है, युवाओं में रोष है, महिलाएं निराश हैं, किसान बदहाल हैं, इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा तीन चौथाई के बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
इस दौरान अरुण सिंह ने राजेंद्र गुढ़ा के फॉर्च्युनर वाले बयान का भी जिक्र किया। कहा कि कांग्रेस के विधायक ने कहा था कि कांग्रेस के इतने कम विधायक जीतेंगे कि फॉर्च्युनर कार में आ जाएं। अरुण सिंह ने कहा कि जनता का मूड तो ऐसा है कि कांग्रेस विधायक सचिवालय के लिए फॉर्च्युनर भरने लायक भी नहीं आएंगे।
कार्यक्रम में श्रवण सिंह बगड़ी (प्रदेश मंत्री एवं प्रवास प्रभारी), नागौर जिला प्रभारी वासुदेव चावला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, नागौर शहर के जिलाध्यक्ष मोहन चौधरी, नागौर देहात जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिंट, जन आक्रोश प्रदेश प्रभारी नीलम मिश्रा, यात्रा दिवस प्रभारी राजेंद्र पटवारी, जिला प्रमुख भागीरथ जी लोरा एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।