नागौर

‘ऐरे-गैरों से डरने की जरूरत नहीं…’ हनुमान बेनीवाल ने अधिकारियों से ऐसा क्यों कहा? ट्रांसफर को लेकर भी बोले

Hanuman Beniwal: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीईसी बैठक में अधिकारियों को नहीं डरने की सलाह दी है। जानें क्यों... ?
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 7:17 PM IST
Feature image

Rajasthan Politics: राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) अपने बयान को लेकर फिर चर्चा में आ गए है। बेनीवाल ने शनिवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड नागौर द्वारा आयोजित डीईसी बैठक में अधिकारियों को ठेकेदारों से नहीं डरने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐरे-गैरों से डरने की जरूरत नहीं है। अच्छा काम करों, बदली करवाने की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। मेरा सपोर्ट आपको हमेशा रहेगा।

उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार अधिकारियों, विधायक और सांसद के फोन नहीं उठाते हैं। ऐसे ठेकेदारों को बाहर निकालो, दूसरे ठेकेदार आ जाएंगे। जो ठेकेदार कहें कि ट्रांसफर कर दूंगा तो उसके लिए आप तैयार रहो, स्वाभिमान जरूरी है। पढ़-लिखकर अधिकारी बने हो, किसी नेता ने नहीं लगाया आपको। यहां नहीं तो और सही, और नहीं तो और कहीं सही। लोगों ने तो वनवास भी भोगा था, पता है आपको तो आजादी कैसे मिली थी।

ट्रांसफर हो जाएगा तो क्या होगा?

उन्होंने आगे कहा कि आजादी में कितने लोगों ने बलदान दिया था। इस बात का अहंकार होना चाहिए कि हम उस मिट्टी से आते है। क्या हो जाएगा बदली हो जाएगी तो? हमारे यहां तो पहले ऐसे-ऐसे एक्सईएन थे, जो बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां खोलकर जांचों को ही खा गए। क्या हुआ उनका? उनके नाम से तो पूरा राजस्थान जानता था।

मेरा सपोर्ट आपको हमेशा रहेगा- बेनीवाल

बेनीवाल ने कहा कि आप लोग अच्छा काम करो, मेरा सपोर्ट आपको हमेशा रहेगा। मेरा सपोर्ट नहीं मिलने का मतलब ये है कि मेरे एक हजार आदमी आपके ऑफिस को घेर लें। काम अच्छा करो, हर ऐरे-गैरों से डरने की जरूरत नहीं है। हम भी बन जाते मंत्री लेकिन 20 साल से धक्के खा रहे है, राजस्थान का सम्मान देश में बढ़ाया। आप याद रखो कि आपका सांसद दिल्ली में राजस्थान के लिए सदन में लडाई लड़ रहा है।

Updated on:
28 Sep 2024, 7:17 PM IST
Published on: