नागौर

नाबालिग से वीभत्स सामूहिक बलात्कार, मेडिकल में लग गए आठ घंटे

Gangrape In Nagaur : नागौर के श्रीबालाजी थाना इलाके में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

2 min read
May 16, 2023
एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

Gangrape In Nagaur : नागौर के श्रीबालाजी थाना इलाके में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीडि़ता की मुश्किल यहीं नहीं खत्म हुई, पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए सुबह से जुटी रही, लेकिन चिकित्सकों की मनमर्जी के चलते मेडिकल देर शाम को हो पाया। लापरवाही बरतने वाले श्रीबालाजी पीएचसी के दोनों चिकित्सकों को नोटिस दिया है।

सूत्रों के अनुसार पीडि़ता की उम्र करीब पंद्रह साल है। पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को उसके पास रविंद्र विश्नोई का मोबाइल आया और उसे मिलने को बुलाया। मना करने पर उसने पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। उसने गत अगस्त माह में छेड़छाड़ की कोशिश की थी। इस दौरान कुछ फोटो खींच लिए थे।

फोटो वायरल होने के डर से पीडि़ता सोमवार की शाम घर से निकली, कुछ दूर जाने के बाद एक गाड़ी मिली जिसे राकेश पंवार चला रहा था और रविंद्र विश्नोई उसमें बैठा था। उन्होंने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया और दूर एक खेत में ले जाकर दोनों ने उससे बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में उसे जहां से लिया था वहीं छोड़कर भाग गए।


चिकित्सकों की लापरवाही

पुलिस उसे मेडिकल के लिए ने श्रीबालाजी स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। वहां मेडिकल बोर्ड में शामिल एक चिकित्सक ने कहा वो सीएल पर जा रहे हैं, दूसरे ने कहा कि वो वीकली रेस्ट पर है। खास बात यह कि चिकित्सक ने सीएल भी बोर्ड बनने के बाद ली। इसके बाद अलाय पीएचसी पर दो महिला चिकित्सकों का बोर्ड बनाया , एक चिकित्सक वहां इंतजार करती रही और दूसरी शाम पांच बजे तक नहीं पहुंची। बाद में सीएमएचओ डॉ महेश वर्मा से पुलिसकर्मियों ने सम्पर्क कर मेडिकल में देरी का हवाला देते हुए जल्द चिकित्सक को भेजने को कहा गया।

इनका कहना
श्रीबालाजी पीएचसी में तैनात डॉ नीलम गोदारा व डॉ कृष्णा गहलोत को लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया जा रहा है।
-डॉ महेश वर्मा, सीएमएचओ, नागौर।

Published on:
16 May 2023 07:53 pm
Also Read
View All