
मकराना. घर की अलमारी से नौकरी दो लाख बीस हजार लेकर फरार हो गया। अजय भींचर पुत्र श्रीराम भींचर ने थाना मकराना में चोरी का मामला दर्ज कराया है। करण पुत्र धानीकाले निवासी नेपाल भींचर के निवास घरेलू नौकर था। उसे उनके घर से संबंधित प्रत्येक चीज की जानकारी थी। करीब ४ माह पूर्व करण घर में रखी एक आलमारी से 2 लाख 20 हजार रुपए चुरा कर ले गया। कई दिनों तक फोन पर उससे बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन हमेशा बंद आता रहा। करीब १५ दिन बाद उससे फोन पर बात हुई तो उसने 2 लाख 20 हजार रुपए चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार करते हुए पैसे लेकर वापस बोरावड़ (मकराना) आने की बात कही। घटना को चार माह गुजरने को, लेकिन वह अब तक पैसे लेकर वापस नही आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त में
मकराना. ग्राम जूसरी में एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जाने व उससे दुष्कर्म का आरोपी १० माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जानकारी के अनुसार ग्राम जूसरी के एक जने ने २५ अक्टूबर २०१७ को मकराना थाना में नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस के आधार पर महाराष्ट्र के नासिक जिला के ग्राम सटाना में आरोपी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सीताराम निवासी देवनगर जिजोड थाना चितावा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मकराना थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शांतिभंग के आरोप में दो गिरफ्तार
मकराना. पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में सोमवार को दो जनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रूप नारायण पुत्र राजेंद्र जाति बावरी निवासी उजरिया तथा शिशुपाल पुत्र रामपाल जाति बावरी निवासी जयपुर कॉलोनी बोरावड बस स्टैंड पर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर मकराना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नही मानने पर पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी
मौलासर. मौलासर थाने में सोमवार को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में मावा निवासी पीडि़त राजेन्द्रङ्क्षसह पुत्र दानाराम जाट ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है। हैड कांस्टेबल बजरंगलाल ने बताया कि आरोपित लोसल थाना इलाके के ग्राम सिंगरावट निवासी मोहम्मद रशीद खां उर्फ हारून व नदीम अपने परिचित नई दिल्ली निवासी हासीम खां को लेकर उसके घर आए। खुद का विदेश में अच्छा काम-धंधा होने की बात बताई तथा पीडि़त को भी विदेश में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपितों ने अलग-अलग समय में साढ़े चार लाख रुपए और पासपोर्ट सहित जरूरी कागजात ले लिए। इसके बावजूद भी आरोपितों ने उन्हें विदेश नही भेजा। जब पीडि़त ने पैसे वापस देने की मांग की तो आरोपित उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।